संभल: अक्सर आप बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर जेब कतरों से सावधान रहने की अपील अनाउंस होते सुना होगा, लेकिन ऐसे में जब आम आदमी की जेब कटती है, तो चर्चा नहीं होती। पर, जब किसी बड़े नेता या बड़े आदमी की जेब कट जाए, तो सुनने में बड़ा अजीब लगेगा और जेब उस समय कटे, जब राज्यसभा सांसद के बेटे का रिसेप्शन हो।जी हां, कुछ ऐसा ही संभल में हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, संभल जिले के बहजोई में सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली के बेटे का रिसेप्शन आयोजित किया गया था। इसमें कई मेहमान पहुंचे थे।अखिलेश यादव भी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। अखिलेश यादव के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इसी भीड़ में कुछ शरारती तत्व घुस गए।रिसेप्शन समारोह में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता हाजी इकराम कुरैशी भी थे।

आरोप है कि किसी ने उनकी जेब काट ली। उनकी जेब में 27 हजार रुपये कैश था। एक जेब में 25 हजार और दूसरी जेब में 2500 रुपये कैश का लिफाफा था।मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि कौन-कौन नेता शामिल हुए, तो वह भड़क गए। बोले कि मुझे नहीं पता, मेरी जेब कटने से मत खराब हो रही है। मुझे क्या पता कौन-कौन नेता आए हैं।