एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गांजा गांव निवासी निखिल सिंह पुत्र मान सिंह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। निखिल पॉलिटेक्निक का छात्र था। शनिवार को सुबह सात बजे उस समय हादसा हुआ जब वह परीक्षा देने के लिए जा रहा था। ससुर खदेरी नदी के पास कटहुला मार्ग पर किसी वाहन ने उसको ट्क्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।