बॉलीवुड के स्टार किड्स की बात हो और सुहाना खान के फैशन सेंस का जिक्र न हो, ऐसा कम ही होता है। कभी वेस्टर्न आउटफिट्स में ग्लैमरस अंदाज तो कभी एथनिक लुक में रॉयल एलिगेंस, सुहाना हर बार अपने स्टाइल से फैशन गोल्स सेट करती हैं। इस बार उनका लहंगा लुक किसी रॉयल फैशन मैगजीन के कवर जैसा है। गोल्डन शाइन, मल्टीकलर बॉर्डर, मरून ड्रेप और एंटीक ज्वेलरी के साथ उनका पूरा लुक बेहद क्लासी और लग्जरी फील दे रहा है।
लेकिन इस आउटफिट की सबसे खास बात सिर्फ इसका रॉयल कलर कॉम्बिनेशन नहीं, बल्कि इसकी बारीक हेरिटेज डिटेलिंग है। बनारसी कड़वा से लेकर कांजीवरम, रियल जरी और कश्मीरी तिल्ला तक, इस लहंगे में इंडियन टेक्सटाइल्स और ट्रेडिशनल क्राफ्ट का ऐसा कलेक्शन है, जिसकी हर डिटेल को करीब से देखने का मन करता है।बनारसी कड़वा और कांजीवरम का रिच टेक्सचर सुहाना खान के लहंगे की स्कर्ट में कई तरह के ट्रेडिशनल टेक्सटाइल्स और आर्काइवल बॉर्डर का इस्तेमाल किया गया है।
इसमें विंटेज ब्रोकेड के साथ बनारसी कड़वा और कांजीवरम की डिटेलिंग शामिल है। स्कर्ट पर गोल्डन, मरून, ग्रीन और ब्लू कलर के मोटिफ्स और बॉर्डर की लेयरिंग की गई है। अलग-अलग पैटर्न वाली ये बॉर्डर स्कर्ट को एक रिच टेक्सचर देती हैं। इसकी खास बात ये है कि पूरे आउटफिट में सिर्फ एक तरह का डिजाइन नहीं रखा गया, बल्कि कई हेरिटेज क्राफ्ट्स को एक साथ शामिल किया गया है।
इससे लहंगे का लुक काफी एक्सक्लूसिव बन गया है।रियल जरी, मरौड़ी और कश्मीरी तिल्ला की डिटेलिंग लहंगे की एम्ब्रॉयडरी में रियल जरी, मरौड़ी और कश्मीरी तिल्ला वर्क का इस्तेमाल किया गया है। गोल्डन थ्रेड वर्क और बारीक मोटिफ्स स्कर्ट के बॉर्डर को रिच फिनिश देते हैं। रियल जरी की शाइन और ट्रेडिशनल मरौड़ी वर्क की डिटेलिंग आउटफिट को विंटेज couture लुक देती है।
वहीं कश्मीरी तिल्ला अपने गोल्डन थ्रेड वर्क के लिए जाना जाता है। इन सभी क्राफ्ट्स को एक ही लहंगे में शामिल करना इसकी डिजाइनिंग को खास बनाता है। मनीष मल्होत्रा के एटेलियर के आर्काइवल बॉर्डर भी इस आउटफिट का अहम हिस्सा हैं।विंटेज मरून ब्रोकेड दुपट्टा और एक्सेसरीज इस आउटफिट के साथ विंटेज मरून ब्रोकेड दुपट्टा दिया गया है।
इसके बॉर्डर पर गोल्डन डिटेलिंग और किनारों पर छोटे-छोटे टैसल्स लगे हैं। सुहाना ने इसे दोनों हाथों पर ड्रेप किया है, जिससे दुपट्टे की पूरी लेंथ और बॉर्डर साफ नजर आते हैं। इसके साथ उन्होंने ज्वेलरी डिटेलिंग वाली पोटली बैग और स्टेटमेंट रिंग कैरी की है। एंटीक गोल्ड ब्लाउज, मरून दुपट्टा और मल्टीकलर स्कर्ट के साथ ये एक्सेसरीज पूरे आउटफिट को विंटेज रॉयल फिनिश देती हैं।एंटीक गोल्ड ब्लाउज का स्ट्रक्चर्ड डिजाइन सुहाना खान ने लहंगे के साथ एंटीक गोल्ड जरी वाला ब्लाउज पहना है।
इसका ऑफ शोल्डर डिजाइन और वाइड नेकलाइन पूरे लुक को मॉडर्न टच देते हैं। ब्लाउज की फिटेड बॉडी और स्ट्रक्चर्ड सिल्हूट इसे एक स्टेटमेंट पीस बनाते हैं। इस पर बारीक जरी एम्ब्रॉयडरी की गई है, जो लहंगे के गोल्डन बॉर्डर के साथ अच्छी तरह कोऑर्डिनेट होती है। अगर आप भी हैवी लहंगे के साथ ब्लाउज डिजाइन चुन रही हैं, तो ऑफ शोल्डर नेकलाइन, फिटेड बॉडी और एंटीक गोल्ड डिटेलिंग वाला ब्लाउज अच्छा ऑप्शन हो सकता है।ऐसे रीक्रिएट करें सुहाना खान का रॉयल लहंगा लुक अगर आप किसी वेडिंग या ग्रैंड फंक्शन के लिए ऐसा लुक रीक्रिएट करना चाहती हैं, तो मल्टीकलर बॉर्डर और ब्रोकेड डिटेलिंग वाला कॉलम स्कर्ट लहंगा चुन सकती हैं।
इसके साथ एंटीक गोल्ड ऑफ शोल्डर ब्लाउज और मरून ब्रोकेड दुपट्टा पेयर करें। ज्वेलरी में हैवी नेकलेस की जगह स्टेटमेंट ईयररिंग्स और रिंग चुनें। पोटली बैग इस लुक को कंप्लीट कर सकता है। मेकअप को सॉफ्ट ग्लैम रखें और हेयरस्टाइल में खुले बाल या स्लीक बन ट्राई करें। इस तरह ट्रेडिशनल क्राफ्ट, मॉडर्न सिल्हूट और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ सुहाना जैसा रॉयल couture लुक रीक्रिएट किया जा सकता है।