जियोहॉटस्टार पर साल 2026 में शानदार मलयालम फिल्में आई हैं। इन फिल्मों ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया और कुछ कई हफ्तों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रहीं। अब हम आपके लिए ऐसी ही 5 मलयालम फिल्में लेकर आए हैं जिनकी कहानी ने व्यूवर्स को एंटरटेन किया। दूसरी तरफ इनकी IMDB रेटिंग भी छाप छोड़ने वाली रही। इस लिस्ट में कुछ ऐसी भी फिल्में शामिल हैं जिन्हें एक बार देखने के बाद आप दोबारा जरूर देखना चाहेंगे।
जियोहॉटस्टार की 5 बेस्ट मलयालम फिल्में ये रहीं।बेथलहम कुडुम्बा यूनिटबेथलहम कुडुम्बा यूनिट नाम की ये एक मलयालम फिल्म है। हाल में मनोज बाजपायी ने फिल्म की तारीफ की थी। ये फिल्म एक अनोखी जोड़ी की कहानी है। रोमांटिक फिल्म है जिसकी कहानी आपके दिल में उतर जाएगी। फिल्म के किरदार जस्टिन और ऐशली की की है। दोनों की उम्र में बहुत फर्क है।
लेकिन जब इन्हें एक दूसरे से प्यार होता है और जो स्क्रीनप्ले है वो आपको 90 के दौर आशिक बना देगा। फिल्म आत्मा को सुकून देती है। एक बार इस फिल्म को जरूर देखा जाना चाहिए। IMDB पर इस फिल्म को 8 की रेटिंग मिली हुई है। इस फिल्म ने कम बजट में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।संभवम अध्यायम ओन्नुसंभवम अध्यायम ओन्नु ये भी एक मलयालम फिल्म है जो टाइम ट्रेवल या टाइम लूप के बारे में बात करती है।
फिल्म सस्पेंस से भरी है। कहानी एक जंगल की है जहां जाने वाले पुलिस वाले अलग एरा में पहुंच जाते हैं। फिल्म का हर एक सीन आपको सीट से हिलने नहीं देगा। कहानी का अंत और ज्यादा हैरान करने वाला है। आप इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। फिल्म को IMDB पर 7.3 की रेटिंग मिली है।द्रिदमएक और मलयालम फिल्म द्रिदम इसी साल आई है।
फिल्म एक पुलिस ऑफिस के इर्दगिर्द घूम रही है। ये एक इन्वेस्टीगेशन क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी का हर हिस्सा आपको सरप्राइज करता है। मर्डर हो रहे हैं लेकिन उन्हें मारने वाले का नाम जब सामने आता है तो सब हैरान हो जाते हैं। उस फिल्म को IMDB पर 7 की रेटिंग मिली है।वाझा 2: बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रदर्सजियोहॉटस्टार की इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था।
ये फिल्म चार दोस्तों के बारे में हैं इन्हें दंगे करने वाला समझकर इग्नोर कर दिया जाता है। समाज कैसे इन परउनके हिसाब का होने का दबाव बनाता है ये सब इस फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म को IMDB पर 7.9 की रेटिंग मिली है।चिन्ना चिन्ना आसाईइस साल एक खास फिल्म आई थी चिन्ना चिन्ना आसई। ये भी मलयालम भाषा में बनी फिल्म थी जिसकी कहानी एक लीला नाम महिला की होती है।
लीला कम उम्र में विधवा हो गई। वो एक ग्रुप के साथ वाराणसी घूमने निकलती है। इसी दौरान वो अपने ग्रुप से बिछड़ जाती है। और उसके साथ लूट हो जाती है। इस अकेले सफर में उसकी मुलाकात एक टीचर से होती है। दोनों के बीच एक अनकहा रिश्ता सा बन जाता है। फिल्म आपको सुकून पहुंचाएगी। IMDB पर 6.5 की रेटिंग मिली हुई है।