फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज कोतवाली क्षेत्र में विद्युत विभाग के लाइनमैन प्रदीप सक्सेना (45) निवासी बरतल, नवाबगंज की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। उनके भाई कुलदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों भाई मंगलवार सुबह 5 बजे बाइक से गंगा स्नान के लिए शमसाबाद के ढाई घाट जा रहे थे। ग्राम सोना जानकीपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि प्रदीप सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई। कुलदीप कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रदीप सक्सेना 33/11 केवी नवाबगंज नगर पंचायत फीडर पर लाइनमैन थे।