सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के सेशन जज पर कड़ी टिप्पणी की है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को फटकार लगाते हुए कहा, ‘खुद को बाहुबली’ समझना बंद कीजिए। यह टिप्पणी उस जज पर की गई है, जिसने एक एसपी को दोषी ठहराया था। मामला बिहार के रोहतास जिले के सासाराम का है। इसमें जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-4, अनिल कुमार ने 29 सितंबर 2026 को तत्कालीन एसपी रौशन कुमार को दोषी ठहराया था।सीजेआई भी रहे मौजूदसीजेआई सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और वी मोहना की एक बेंच ने बिहार के जज अनिल कुमार के व्यवहार पर सवाल उठाए।

साथ ही कहा कि उनका कानून की समझ निराशाजनक है। बेंच ने कहा कि हम आपकी कानून की समझ देखकर वास्तव में हैरान हैं। आपको पहले सेक्शन 384 बीएनएसएस और सेक्शन 345 सीआरपीसी की सीमा और दायरे को समझना चाहिए। अगर कोई किसी को थप्पड़ मारता है या अदालत का अपमान करता है, या जब निर्देश दिया जाए तो अदालत छोड़ने से इंकार करता है, तो यह अदालत के सामने किया गया अपराध है।

लेकिन अगर हम किसी को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देते हैं और वह नहीं करता, तो यह अदालत के सामने किया गया अपराध नहीं माना जाता।कानून की समझ पर सवालजस्टिस बागची ने कहा कि कानून की आपकी समझ तो हैरान करने वाली है। आपने इतना आक्रामक रवैया भी अपनाया, एसपी को बुलाया और उसी दिन उस पर दोषारोपण कर दिया। जस्टिस बागची ने कहा कि कानून की आपकी समझ तो हैरान करने वाली है।

आपने इतना आक्रामक रवैया भी अपनाया, एसपी को बुलाया और उसी दिन उस पर दोषारोपण कर दिया। जज के हस्तक्षेप पर सवाल उठाते हुए, जस्टिस बागची ने कहा कि जब आपने जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को बुलाया था, उनके गैर-इरादतन अनुपस्थिति को अदालत के सामने किए गए अपराध के रूप में माना और उन्हें दोषी ठहराया और सजा दी, तब क्या आप अपने क्षेत्र और अधिकार क्षेत्र में थे?

उन्होंने कहा कि इतना एडवेंचर ठीक नहीं।शीर्ष अदालत ने कहा कि न्यायिक अधिकारी को प्रशिक्षण के लिए नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी भेजा जाना चाहिए। सीजेआई ने मौखिक रूप से कहा कि अपने क्लाइंट से कहिए कि न्यायिक शक्तियां इस्तेमाल करते समय ‘बाहुबली’ जैसा व्यवहार करना बंद करें।