पटना: बिहार विधान परिषद के नव निर्वाचित आठ सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में एक दिलचस्प वाकया हुआ। सीएम सम्राट और प्रशांत किशोर की मिलन का वीडियो दुनिया ने देखा। मगर, यहां पर जब तेजस्वी और प्रशांत किशोर का सामना हुआ तो दोनों एक-दूसरे को देखा तक नहीं। खास बात ये रही कि प्रशांत किशोर के शपथ वाले हॉल में आते ही तेजस्वी यादव को मंच पर शिफ्ट होना पड़ा।

फिर उस कुर्सी पर प्रशांत किशोर को बिठाया गया।प्रशांत किशोर के आते ही मची हलचलवीडियो में दिख रहा है कि एमएलसी शपथ ग्रहण समारोह वाले हॉल में प्रशांत किशोर आते हैं। हॉल के गेट के पास वो खड़े हो जाते हैं। कुछ लोग उनका अभिवादन करते हैं। सामने के सोफा पर तेजस्वी यादव बैठे हुए हैं। मंच पर सीएम सम्राट चौधरी के बगल में डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव बैठे हैं।

उनके बगल में मंत्री रामकृपाल यादव बैठे हैं। सबसे पहले रामकृपाल यादव को दूसरी जगह शिफ्ट होने के लिए कहा जाता है। वो कुर्सी छोड़ देते हैं। तब तक प्रशांत किशोर चुपचाप खड़े रहते हैं।तेजस्वी-प्रशांत ने नहीं किया एक-दूसरे का अभिवादनइन सबके बीच प्रोटोकॉल के लिए तैनात अधिकारियों में काफी हलचल देखने को मिलती है।

मंच पर कुर्सी खाली होने के बाद तेजस्वी के पास प्रोटोकॉल अफसर आते हैं। उनके कान में कुछ कहते हैं। फिर तेजस्वी यादव मंच की ओर जाने लगते हैं। प्रशांत किशोर के सामने से सिर झुकाए निकल जाते हैं। न तो तेजस्वी ने प्रशांत का अभिवादन किया और ना ही प्रशांत ने तेजस्वी का। दोनों एक-दूसरे से नजरें बचाते रहे। तेजस्वी यादव मंच पर डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव के पास जाकर बैठ गए।प्रशांत के लिए तेजस्वी को किया गया शिफ्टइसके बाद प्रोटोकॉल में जुटे अधिकारी प्रशांत किशोर के पास जाते हैं और फिर उनसे तेजस्वी की शिफ्टिंग से खाली हुई कुर्सी पर बैठने का अनुरोध करते हैं।

इस बीच तेजस्वी जहां बैठे थे शायद उनके नाम का स्टीकर वहां पर चिपकाया गया था। अफसरों में से एक ने उस स्टीकर को नोच दिया। इसके बाद प्रशांत किशोर आते हैं और आसपास के लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हैं। फिर तेजस्वी की शिफ्टिंग से खाली हुई कुर्सी पर बैठ जाते हैं।