मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर बीते महीने देशभर में प्रदर्शन हुए। एक तरफ कॉकरोच जनता पार्टी ने जोर लगाया। इधर विपक्षी दलों ने भी कई बड़ी रैलियां निकालीं। विपक्ष को इन प्रदर्शनों का कितना फायदा मिला, यह तो चुनाव परिणाम बताएंगे, लेकिन इस दौरान एक नाम काफी चर्चा में आ गया। यह नाम है CPI (ML) की छात्र संघ आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा का।
नेहा बोरा बीते महीने हर तरफ छाई रहीं। कभी सोशल मीडिया पर उनकी ‘बहादुरी’ की तारीफ हुई, तो कभी पुलिस को छकाने की तरकीबों की। इन सब के बीच CJP कहीं न कहीं साइडलाइन हो गई। पीस बॉन्ड वाले मामले में भी नेहा बोरा ने बाजी मार ली। अब नेहा बोरा को लेकर एक सवाल के जवाब CJP के सह संयोजक आशुतोष रांका ने कहा है वे किसी से प्रतियोगिता करने नहीं बैठे हैं।दरअसल हाल ही आशुतोष रांका वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम के साथ एक इंटरव्यू में नजर आए।
यहां उनसे एक सवाल पीस बॉन्ड को लेकर एक सवाल पूछ लिया गया। सवाल ये कि क्या कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस की शर्तों के मुताबिक बॉन्ड को साइन कर कदम पीछे खींच लिए हैं, क्योंकि नेहा बोरा ने तो ऐसा नहीं किया। इस पर अभिजीत दीपके के साथी आशुतोष रांका थोड़े नाराज नजर आए।क्या बोले आशुतोष रांका?आशुतोष रांका ने कहा कि वे किसी से कम्पीट करने नहीं बैठे हैं।
उन्होंने कहा, “हम यहां किसी से कम्पीट करने नहीं बैठे हैं। नेहा बोरा बहुत ही शानदार व्यक्तित्व हैं। बहुत ही हिम्मत वाली हैं। मैंने खुद भी उनसे बहुत कुछ सीखा है। लेकिन उनकी परिस्थिति अलग है। उनका बैकग्राउंड है। उनका जिस ऑर्गेनाइजेशन से एफिलिएशन है वो अलग है।” आशुतोष रांका ने कहा कि सीजेपी अपनी अलग रणनीति से चलती है।
उन्होंने कहा, “तुलना करना बिल्कुल सही नहीं होता है। वो अपना काम कर रही हैं। बहुत अच्छे से कर रही हैं। हम अपने तरीके से अपना काम करेंगे। हम यहां तुलना करने नहीं आए हैं।… हम एक स्वतंत्र प्रेशर ग्रुप हैं। हमारे साथ देश की जनता है। देश के युवा हैं। हम उनकी सुनते हैं।”काउंटर क्वेश्चन पर क्या बोले?आशुतोष रांका से जब आगे पूछा गया कि क्या पीस बॉन्ड भरकर सीजेपी ने अपने हाथ पैर बांध लिए हैं, इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा हरगिज नहीं है क्योंकि पार्टी अब भी कई जगहों पर प्रदर्शन कर रही है।
उन्होंने बताया कि कोच्चि और गोवा में हाल ही में सीजेपी मैदान में उतरी थी। उन्होंने कहा, “ये एक बहुत ही सामान्य सा ब्रेक है। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/diwali data-vars-anchor-text=दिवाली data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>दिवाली की वजह से।
अब हम फिर से मैदान पर उतरना शुरू हो चुके हैं। दीपके कोच्चि गया था। वो प्रोटेस्ट SIR के मुद्दे पर ही थी।”दीपके एंड टीम ने साइन किया पीस बॉन्डदरअसल SIR के खिलाफ बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान करने के बाद अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास 10 अक्टूबर की सुबह मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। हालांकि विमान के उतरते ही पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सीजेपी के तीनों नेताओं से एक साल तक शांति बनाए रखने और अच्छे व्यवहार करने के लिए 50 हजार रुपये का मुचलका और शपथ पत्र भरवाया गया। इसके बाद ही उन्हें रिहा किया गया। वहीं रिहाई के बाद जब दिपके और उनके साथियों ने सेंट्रल पार्क और जंतर-मंतर की ओर दोबारा मार्च करने की कोशिश की, तो उन्हें फिर हिरासत में ले लिया गया।
इस बार भी रिहा होने के लिए उन्हें पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने पड़े। कहा जा रहा है कि इसके बाद से ही कॉकरोचों के तेवर नरम पड़े हैं और वे पहले की तरह आक्रमकता नहीं दिखा रहे हैं।नेहा बोरा अड़ींहालांकि नेहा बोरा अड़ी रहीं। बीते 16 अक्टूबर को मंडी हाउस में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गईं नेहा बोरा ने मजिस्ट्रेट के सामने बॉन्ड भरने से इनकार कर दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए पीस बॉन्ड का इस्तेमाल एक 'हथियार' की तरह कर रही है। नेहा बोरा ने एक बयान कहा में कहा था कि एक तरफ संविधान हमें असहमति जताने और विरोध करने का अधिकार देता है, वहीं दूसरी तरफ 'शांति भंग' होने के नाम पर हमें बार-बार हिरासत में लिया जाता है और मुचलका भरने के लिए मजबूर किया जाता है।
उन्होंने कहा था कि पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करना अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को छोड़ने जैसा है। इस कदम से नेहा बोरा को ‘बहादुर’ का टैग मिल गया।