महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों एनसीपी के दोनों धड़ों के विलय की चर्चा तेज है। हालांकि एनसीपी (SP) के किसी भी नेता ने विलय की बात स्वीकार नहीं की है। वहीं सुनेत्रा पवार के धड़े के नेताओं ने भी विलय से इनकार किया है। हालांकि राजनीति के गलियारे में कयास फिर भी खूब लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि कोई तो ऐसी बात है जिसकी वजह से एनसीपी का विलय टल रहा है।इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि महाराष्ट्र में चर्चा यही चल रही है कि शरद पवार अगर बीजेपी के साथ कोई डील करते हैं और एनडीए में शामिल होने और दोनों धड़ों के विलय पर सहमत हो जाते हैं तो इसके बदले में वह कुछ बड़ा मांग सकते हैं।
केवल एनडीए में शामिल होने की बात पर तो वह विलय को तैयार नहीं होंगे। कयास यहां तक हैं कि वह शरद पवार अपनी बेटी सुप्रिया सुले के लिए मुख्यमंत्री तक का पद मांग सकते हैं। इसमें कोई आश्चर्य भी नहीं है। क्योंकि जब शिवसेना से टूटी थीऔर शिंदे का गुट बीजेपी में शामिल हुआ था तो उन्हें मुख्यमंत्री का पद दिया गया।
हालांकि स्थिति इतनी अलग थी कि उस समय महायुती की सरकार नहीं थी और शिंदे की मदद से ही सरकार का गठन हो पाया था और इस समय महायुति पहले से ही सत्ता में है।बीजेपी नेताओं के साथ कई बार मुलाकातइंडियन एक्सप्रेस ने एक रिपोर्ट में बताया कि दिवाली के आसपास प्रदेश बीजेपी के कई नेता शरद पवार से मुलाकात कर चुके हैं।
लेकिन अब तक विलय और एनडीए की ओर रुख शरद पवार ने साफ नहीं किया है। संभव है कि शरद पवार बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के किसी नेता से मुलाकात करना चाहते हों। क्योंकि बड़ी मांग रखने के लिए किसी बड़े नेता की ही जरूरत होगी।शरद पवार को लेकर क्यों बेकरार बीजेपीकेंद्र सरकार ने अब तक संसद के शीतकालीन सत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
आम तौर पर दिसंबर के पहले सप्ताह में ही संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होता है। कहा जा रहा है कि सरकार चाहती है कि संसद की शीतकालीन सत्र में ही महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पास हो जाए। हालांकि इसके लिए अभी दो तिहाई बहुमत का जुगाड़ नहीं हो पाया है। अगर एनसीपी का शरद पवार गुट एनडीए में आता है तो बीजेपी को फायदा हो सकता है।लोकसभा में एनडीए के पास 320 सांसद हैं।
हालांकि बहुमत का आंकड़ा 360 है। वहीं राज्यसा में 6 सांसदों की कमी है। शरद पवार के पास लोकसभा में 8 सांसद और राज्यसभा में एक सांसद है। अगर उनकी पार्टी एनडीए में आती है तो मार्जिन कम हो जाएगा। एनसीपी के नेता सुनेत्रा पवार से असंतुष्ट् नजर आते हैं। क्योंकि वह ज्यादातर सलाह बेटे पार्थ पवार से लेती हैं. हाल ही में एनसीपी के 6 नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
उनके साथ सुनेत्रा पवार या फिर पार्थ पवार नहीं थे।