भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी के बीच जहां सरहद पार के कलाकारों की बॉलीवुड में एंट्री बैन है, वहीं एक सच यह भी है कि OTT पर पाकिस्तानी सीरियल्स को देखने वालों की भरमार है। यह चर्चा इसलिए कि दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पहली बार एक पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' लेकर आ रहा है।
खास बात यह कि इसमें फवाद खान और माहिरा खान लीड रोल में हैं। यही नहीं, शो में हानिया आमिर और सनम सईद भी हैं।पाकिस्तानी सीरियल्स 'जिंदगी गुलजार है' और 'हमसफर' की कल्ट पॉपलैरिटी को छोड़ भी दें, तो हाल के दिनों में 'दर-ए-निजात' को यूट्यूब पर 1.7 बिलियन व्यूज, 'हुरमत' और 'मोहब्बत' जैसे शोज को अकेले भारत में 15 मिलियन व्यूज मिले हैं।
ऐसे में नेटफ्लिक्स के इस पहले पाकिस्तान ओरिजिनल सीरीज की घोषणा उत्साह बढ़ाने वाली है। 'जो बचे हैं संग समेट लो' का पहला पोस्टर आ गया है। साथ ही रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।'जो बचे हैं संग समेट लो' OTT रिलीज डेटओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस शो की घोषणा अगस्त 2023 में की थी। इसे नेटफ्लिक्स की मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका टीम ने तैयार करवाया है।
'मोमिना दुरैद फिल्म्स' के बैनर तले बनी यह सीरीज पहले जून 2025 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसे 04 दिसंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा। View this post on Instagram A post shared by Golden (@netflixgolden) तीन पीढ़ियां, छह प्रेम कहानियां और एक सवालफवाद खान और माहिरा खान की यह सीरीज फरहत इश्तियाक के 2013 में आए इसी नाम के उर्दू उपन्यास पर आधारित है।
इसकी कहानी प्यार, नुकसान, माफी और खुद को तलाशने के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी यूरोप और पाकिस्तान में सेट है। जबकि इसकी शूटिंग रोम सहित कई जगहों पर हुई है। 'नेटफ्लिक्स' ने फर्स्ट लुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- तीन पीढ़ियां। छह प्रेम कहानियां। एक सवाल- क्या हमारे दिलों में मौजूद प्यार काफी है?'जो बचे हैं संग समेट लो' की कास्ट'जो बचे हैं संग समेट लो' की कास्टिंग बड़ी दिलचस्प है।
माहिरा खान और फवाद खान दोनों ही सितारे भारत में भी काफी पॉपुलर हैं। इससे पहले दोनों टीवी सीरियल 'हमसफर' में साथ नजर आए थे, जो पाकिस्तान और भारत दोनों जगह सुपरहिट रही थी। बीते साल 2025 में यह जोड़ी पाकिस्तानी रोमांटिक फिल्म 'नीलोफ़र' में भी नजर आई। इनके साथ सीरीज में सनम सईद और अहद रज़ा मीर भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
जबकि बाकी कलाकारों में हमज़ा अली अब्बासी, बिलाल अशरफ़, माया अली, इकरा अज़ीज़, हानिया आमिर, खुशाल खान, नादिया जमील, ओमैर राणा और समीना अहमद भी शामिल हैं।