बिहार के समस्तीपुर जिले के एक गांव निवासी किशोरी ने मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन ने जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को बताया कि प्रयागराज के नैनी में सोलर पैनल लगाने वाली एक संस्था ने अखबार में कर्मचारी भर्ती का विज्ञापन दिया था।
इसे देखकर वह संस्था के कार्यालय पहुंची और साक्षात्कार के बाद उसे नौकरी मिल गई। आरोप है कि वहां मौजूद एक कर्मचारी ने अपना धर्म हिंदू बताया था। कुछ दिन काम करने के बाद आरोपी मिर्जापुर के मड़िहान में कार्यालय खोलने के नाम पर उसे अपने गांव ले आया और दोस्त के घर में ठहरा दिया। आरोप है कि रात में उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
बाद में उसे पता चला कि आरोपी गैर हिंदू है।