कन्नौज जिले में शादी समारोह के दौरान वर और वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच कुर्सियां चलने लगीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में कानपुर देहात के रसूलाबाद से बारात आई थी।

सुबह शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब विदाई का समय आया, तो दहेज की मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत शुरू हो गई। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।