फर्रुखाबाद जिले में मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के गांव गुतासी निवासी रिशन शाक्य (33) शुक्रवार रात फर्रुखाबाद से बाइक से घर जा रहा था। वह निजी कर चालक है। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे उसका शव गांव रेहा के पास स्थित पुल के नीचे पड़ा मिला। उसकी बाइक शव से करीब 10 फीट दूर पड़ी थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

सूचना पर पहुंची मऊ दरवाजा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।