पटना। क्या कॉमेडी के नाम पर किसी भी हद तक जाकर मर्यादा का उल्लंघन किया जा सकता है? बिहार में सिंदूर लगाने की परंपरा, खासतौर से छठ या किसी खास पर्व पर सिंदूर लगाने के तरीके पर एक स्टैंड अप कॉमेडियन ने अपने शो में बहुत ही भद्दी टिप्पणी की है। यश महेश्वरी नाम के इस कॉमेडियन की यह टिप्पणी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

लोग इतना ज्यादा गुस्से में हैं कि बिहार पुलिस और सरकार से इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने के तरीके पर इतनी गंदी टिप्पणी करने वाले इस कॉमेडियन की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। बिहार की संस्कृति का इस कदर भद्दा मजाक उड़ाने पर लोग पूछ रहे हैं कि क्या बिहार पुलिस महिलाओं के इस अपमान का बदला लेगी?

क्या इस शख्स को बिहार के थाने में सड़ाया जा सकता है? लोग कमेंट कर रहे हैं कि ये फेमस होना चाहता है तो इसे फेमस करवाया जाए।आखिर क्यों भड़के लोगयश महेश्वरी के YouTube चैनल 21 नवंबर को एक वीडियो अपलोड किया गया है। बताया जा रहा है कि यह स्टैंड अप कॉमेडी का शो दिल्ली में हुआ था। इस वीडियो में वह बिहार में महिलाओं के सिंदूर लगाने के तरीके का बहुत ही अश्लील शब्दों के साथ मजाक उड़ा रहा है।

वह यहीं नहीं रुका। उसने आगे भी बिहार की महिलाओं के बारे आपत्तिजनक टिप्पणी जारी रखी। उसने यहां तक कहा,'बिहार की महिलाएं पिटने में Expert हैं।'कौन है यश महेश्वरीWho is Yash Maheshwari: यश महेश्वरी ने अपने शो में खुद को राजस्थान का बताया है। यूट्यूब पर उसके करीब 29 हजार फॉलोअर्स हैं। उसके शो के वीडियो पर भी लोग उसे सभी के कल्चर का सम्मान करने की सलाह दे रहे हैं।कांग्रेस और बीजेपी नेता भी भड़केबीजेपी के वर‍िष्‍ठ नेता अभ‍िषेक मनु स‍िंंघवी और ब‍िहार बीजेपी की नेता र‍ितु जायसवाल भी भड़क गई हैं।

अभ‍िषेक मनु स‍िंंघवी ने यश महेश्‍वरी के ख‍िलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई के ल‍िए ब‍िहार पुल‍िस और द‍िल्‍ली पुल‍िस से मांग की है। वहीं र‍ितु जायसवाल ने भी कहा है क‍ि छठ की आस्‍था और अस्‍म‍िता से कोई ख‍िलवाड़ बर्दाश्‍त नहीं है।क्या एक्शन लेगी बिहार पुलिससोशल मीडिया पर इन टिप्पणियों पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

लोग बिहार पुलिस और बिहार सरकार को टैग करके एक्शन की मांग कर रहे हैं। यह भी जानकारी मिली है कि मामला बिहार के गृह विभाग तक पहुंच गया है। सरकार की ओर से जानकारी म‍िली है क‍ि मामला ब‍िहार पुल‍िस मुख्‍यालय और साइबर सेल को भेजा जा चुका है।