नई दिल्ली: हिजाब इस्लाम का अनिवार्य धार्मिक हिस्सा है या नहीं, इस सवाल पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बाध्यकारी मिसाल मानने से रोक दिया है। शीर्ष अदालत ने साफ किया कि हाई कोर्ट के इस फैसले को नजीर के तौर पर नहीं माना जाएगा। साथ ही, अदालत ने इस फैसले को कर्नाटक के हिजाब विवाद से जुड़ी लंबित याचिका के साथ टैग कर दिया है।जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने मुस्लिम विमेन्स स्टडी सर्कल की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।

बेंच ने कहा पहले से कर्नाटक मामले में पेंडिंग केस के साथ इसे टैग किया जाए और इस फैसले को मिसाल नहीं माना जाएगा।' अदालत ने याचिका पर नोटिस भी जारी किया।हिजाब पर रोक को धार्मिक स्वतंत्रता और शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन बतायाधार्मिक स्वतंत्रता का हवाला ये दलील दी: मुस्लिम विमेन्स स्टडी सर्कल ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि हाई कोर्ट का फैसला मनमाना और भेदभावपूर्ण है।

यह संविधान के तहत मिले मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। शिक्षा तक पहुंच प्रभावित: याचिकाकर्ता का कहना है कि हिजाब पर रोक मुस्लिम महिलाओं की धार्मिक स्वतंत्रता के साथ शिक्षा तक उनकी पहुंच को भी प्रभावित करती है।हिजाब के साथ यूनिफॉर्म पहनने की मांग पर 11वीं में दाखिला रोकाछात्रा को हिजाब पहनने के कारण 11वीं में नहीं मिला था दाखिला याचिका में इलाहाबाद हाई कोर्ट के 21 अगस्त 2026 के फैसले को चुनौती दी गई है।

मामला प्रयागराज के एक पब्लिक स्कूल की छात्रा से जुड़ा है। छात्रा ने निर्धारित स्कूल यूनिफॉर्म के साथ सिर पर स्कार्फ पहनने की अनुमति मांगी थी। स्कूल ने इस पर आपत्ति जताते हुए उसे 11वीं कक्षा में दाखिला देने से इनकार कर दिया था।हाई कोर्ट ने हिजाब को अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं माना, ड्रेस कोड को सही ठहरायाइलाहाबाद हाई कोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि मुस्लिम महिलाओं के लिए हिजाब पहनना इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं है।

कोर्ट ने यह भी कहा था कि यदि स्कूल का ड्रेस कोड समान, गैर-भेदभावपूर्ण और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से लागू किया गया है तो कोई छात्र अपनी ओर से उसमें अतिरिक्त कपड़ा जोड़ने की मांग नहीं कर सकता।