गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोटे और क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। पार्टी गोवा फॉरवर्ड ब्लॉक और रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी सहित कुछ और क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ सकती है, ताकि भाजपा के खिलाफ विपक्ष के वोट में बंटवारे को रोका जा सके। गोवा में कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से सत्ता से बाहर है।वर्ष 2012 के बाद हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत लगातार कम हुआ है, पर वह 28 से 32 फीसदी के आसपास रहा।

वर्ष 2022 के चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत 28.5 प्रतिशत से घटकर सिर्फ 23 फीसदी रह गया। जबकि भाजपा का अपना 32 फीसदी वोट बरकरार रखने में सफल रही। ऐसे में सत्तारुढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के वोट प्रतिशत में सीधे दस फीसदी का फर्क है। सिर्फ 40 सीट वाली विधानसभा में यह फर्क काफी अहमियत रखता है।

पार्टी के सामने अपना वोट प्रतिशत बढ़ाने के साथ भाजपा विरोधी वोट को एकजुट रखने की चुनौती है। यही वजह है कि कांग्रेस गठबंधन के विकल्प तलाश रही है।आप को मिले वोट से बदला था समीकरणरणनीतिकार मानते हैं कि वर्ष 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिले करीब सात फीसदी वोट ने हार जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इन चुनाव में आप पार्टी की वजह से कांग्रेस को पांच सीट का नुकसान हुआ।

मतलब यह कि इन सीट पर आप पार्टी को मिले वोट कांग्रेस और भाजपा के बीच जीत के अंतर से ज्यादा थे।पार्टी मानती है कि वर्ष 2022 के मुकाबले इन चुनाव में आप का प्रभाव कम हुआ है। क्योंकि, 2022 में आप की दिल्ली में सरकार थी और मतदाता उसे विकल्प के तौर पर देख रहे थे। पर अब स्थिति बदल गई है। ऐसे में कांग्रेस छोटे और क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर उतरती है, तो जीत की दहलीज तक पहुंच सकती है।

ऐसे में ज्यादा संभावना है कि कांग्रेस वर्ष 2027 के चुनाव में कई दलों के साथ गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरे। पार्टी के एक नेता ने कहा कि चुनाव में गठबंधन को लेकर कांग्रेस आलाकमान से मंजूरी मिल चुकी है। कई दलों के साथ चर्चा चल रही है। जल्द गठबंधन और सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। दूसरे दलों के तेवर कमजोर पड़ेंगेकांग्रेस को उम्मीद है कि आगामी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के तेवर भी कमजोर पड़ेंगे।

क्योंकि वर्ष 2022 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के गठबंधन ने दो सीट जीतते हुए करीब 13 फीसदी वोट हासिल किए थे। इसमें से साढ़े पांच प्रतिशत वोट सिर्फ तृणमूल को मिला था। प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि टीएमसी पहले ही आपसी झगड़े से जूझ रही है। ऐसे में शायद इस बार तृणमूल चुनाव से दूर रहे।

वहीं, शिवसेना और एनसीपी (शरद पवार) के तेवर भी पहले के मुकाबले कमजोर पड़े हैं। आप पार्टी से जीएफपी दूरगोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने कुछ माह पहले गठबंधन गोवा फर्स्ट ऐलान किया था। पर कुछ दिन पहले जीएफपी अध्यक्ष और विधायक विजय सरदेसाई ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना तलाश रही है।

उनके मुताबिक, आप पार्टी के कांग्रेस विरोधी रुख की वजह से गोवा फर्स्ट गठबंधन पर बातचीत आगे नहीं बढ़ पा रही है।