भारत के संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी की तारीख चुने जाने पर तत्कालीन नेतृत्व के बीच खूब चर्चा हुई थी। इस दिन को कुछ लोग अशुभ मानते थे और तारीख बदलने की सलाह भी दी गई थी, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू इसके पक्ष में नहीं थे। वर्ष 1949 में राष्ट्रपति बनने से पहले संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ.

राजेंद्र प्रसाद को लिखे एक पत्र में नेहरू ने साफ कहा था कि उन्हें ज्योतिष में विश्वास नहीं है और राष्ट्रीय कार्यक्रम ज्योतिषियों की सलाह के आधार पर तय नहीं किए जाने चाहिए।यह पत्र संविधान लागू होने से पहले के घटनाक्रम की झलक देता है। हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है, जबकि भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था।26 जनवरी को अशुभ मानने की सलाह पर हुई थी चर्चाडॉ.

राजेंद्र प्रसाद उस समय संविधान सभा के अध्यक्ष थे। उन्होंने नेहरू को पत्र लिखकर एक व्यक्ति की चिट्ठी भेजी थी, जिसमें संविधान लागू करने के लिए दूसरी तारीख पर विचार करने का सुझाव दिया गया था। उस व्यक्ति का नाम सामने नहीं आया है।नेहरू को लिखे अपने पत्र में प्रसाद ने कहा था, ''जब हम व्यक्तिगत हैसियत से नहीं, बल्कि करोड़ों पुरुषों और महिलाओं के प्रतिनिधि के रूप में काम करते हैं, जिनकी ऐसी मान्यताएं हैं, तो इस मामले में उनकी भावनाओं पर विचार नहीं करना अनुचित हो सकता है।''उन्होंने राजस्थान के पिलानी से लिखे पत्र में 15 अगस्त 1947 का भी जिक्र किया।

राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सत्ता हस्तांतरण की तारीख तय करते समय ज्योतिषियों से सलाह नहीं ली गई थी। उस समय भी कुछ लोगों ने 15 अगस्त को अशुभ बताया था और परेशानी आने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया।प्रसाद ने यह भी कहा था कि 26 जनवरी का लोगों के लिए विशेष महत्व है। उन्होंने सुझाव दिया था कि अनौपचारिक रूप से इस मामले पर विचार किया जा सकता है, ताकि संविधान लागू करने के लिए शुभ मानी जाने वाली किसी तारीख का पता लगाया जा सके।नेहरू ने कहा- तारीख बदलने पर देना होगा काफी स्पष्टीकरणइसके बाद जवाहरलाल नेहरू ने जवाब दिया।

नेहरू ने अपने जवाब में कहा कि उन्हें ज्योतिष में कोई विश्वास नहीं है और वह राष्ट्रीय कार्यक्रमों को ज्योतिषियों के निर्देशों के अनुसार तय करने के पक्ष में नहीं हैं।उन्होंने यह भी कहा कि 26 जनवरी की तारीख बदलने पर काफी स्पष्टीकरण देना पड़ेगा और देश में मतभेद पैदा हो सकते हैं। नेहरू ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि राजेंद्र प्रसाद को पत्र लिखने वाला व्यक्ति क्या वास्तव में करोड़ों लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता था?नेहरू ने अपने जवाब में कहा कि यदि ज्योतिष में ऐसी मान्यताएं व्यापक रूप से प्रचलित हैं, तो नेतृत्व या तो इन मान्यताओं का मुकाबला कर सकता है या फिर ज्योतिष में विश्वास करने वालों को देश की नियति तय करने की जिम्मेदारी दे सकता है।26 जनवरी को संविधान लागू करने का क्यों हुआ था फैसला?26 जनवरी की तारीख का ऐतिहासिक महत्व था।

इसी दिन 1930 में कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज यानी पूर्ण स्वतंत्रता का संकल्प घोषित किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में संविधान लागू करने के लिए 26 जनवरी 1950 की तारीख चुनी गई। संविधान सभा ने करीब तीन साल की चर्चा और विचार-विमर्श के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ।26 नवंबर को मनाया जाता है संविधान दिवसभारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

इस दिन 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद संविधान निर्माण के दौरान संविधान सभा की अध्यक्षता कर रहे थे। बाद में वह स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति बने, जबकि जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने।