केंद्र की मोदी सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाने का ऐलान कर हलचल मचा दी है। जानकारों की मानें तो इस विशेष सत्र में परिसीमन विधेयक और उससे जुड़े महिला आरक्षण विधेयक को पेश करने की तैयारी है। हालांकि चूंकि इन विधेयकों को पास कराने के लिए NDA को 2 तिहाई बहुमत की जरूरत होगी, सभी निगाहें ऐसे दलों पर टिकी हैं जो पासा पलट सकते हैं।

यानी ऐसे दल जो फिलहाल NDA सरकार का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन परिसीमन बिल को समर्थन दे सकते हैं। इनमें सबसे अहम नाम लोकसभा में 22 सांसदों वाली DMK का है। अब भले ही DMK ने अब तक सीधे तौर पर मोदी सरकार को समर्थन देने का ऐलान नहीं किया है, उसे अभी से ही गद्दार जो टैग मिल गया है।DMK को यह नाम दिया है पूर्व में उसकी साथी रही कांग्रेस ने।

कांग्रेस ने DMK पर तंज कसते हुए कहा है कि क्या पीठ में छुरा घोंपने वाले तैयार हैं। तमिलनाडु कांग्रेस प्रमुख मणिकम टैगोर ने गुरुवार को DMK पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमला बोला। टैगोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, क्या पीठ में छुरा घोंपने वाले तैयार हैं? यह पोस्ट केंद्रीय मंत्री किरन रिजीजू के संसद के विशेष सत्र की घोषणा वाले पोस्ट के जवाब में कि गई थी।कांग्रेस ने छोड़ा था साथबता दें कि कंग्रेस और DMK सालों तक एक दूसरे के सहयोगी रहे थे।

हालांकि इस साल तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद दोनों की राहें अलग हो गईं। वजह बने थलपति विजय। दरअसल विजय की पार्टी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन उसे बहुमत के लिए कुछ साथियों की जरूरत थी। तब कांग्रेस ने विजय की TVK को समर्थन दे दिया। इससे DMK बुरी तरह खफा हो गई।तब DMK ने कांग्रेस को गद्दार बताया था।

यही नहीं DMK चीफ एम के स्टालिन ने खुद को इंडिया गठबंधन से भी अलग कर लिया। पार्टी ने साफ कहा है कि वह अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है। तब से यह चर्चा होने लगी कि क्या पार्टी परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ आएगी?पहले नहीं किया था समर्थनइससे पहले मोदी सरकार ने अप्रैल में भी परिसीमन बिल पास कराने की कोशिश में संसद का विशेष सत्र बुलाया था।

तब डीएमके ने इस विधेयक के खिलाफ वोटिंग की थी और <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/nda data-vars-anchor-text=एनडीए data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>एनडीए बिल को पास कराने के लिए जरूरी 2 तिहाई का आंकड़ा नहीं जुटा पाई थी। तब सरकार को 298 वोट मिले थे।

हालांकि तब से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं।NDA को मिलेगा 22 सांसदों का सपोर्ट?बिल पास कराने के लिए NDA को लोकसभा में 358 सांसदों का समर्थन चाहिए। आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो फिलहाल सरकार के पास 322 सांसद ही है। भाजपा, तेलुगुदेशम, तृणमूल कांग्रेस (बागी गुट), <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/shivsena data-vars-anchor-text=शिवसेना data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शिवसेना, जदयू, लोजपा (रामविलास), जदएस, रालोद, जनसेना, आजसू, <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/apna-dal data-vars-anchor-text=अपना दल data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अपना दल, हम, NCP सहित कुछ अन्य पार्टियां सरकार के साथ है।हालांकि सरकार को विधेयक पास कराने के लिए लोकसभा में अब भी 36 और सांसदों का समर्थन चाहिए होगा।

सरकार के दावे के मुताबिक उसे वाायएसआरसीपी और NCP के 12 सांसदों का समर्थन मिल सकता है। अब DMK की भूमिका अहम हो जाती है। सरकार को बचे हुए 24 अन्य सांसदों के लिए उसे द्रमुक के 22 सांसदों का समर्थन जरूरी होगा। अगर यह आंकड़ा जुटता है तो सरकार के लिए राह बेहद आसान हो जाएगी।