UP News LIVE: सिद्धार्थनगर में सांसद और विधायक समर्थक भिड़ेUP News LIVE: सिद्धार्थनगर जिले में उस समय विवाद हो गया जब सीएचसी का शिलान्यास कार्यक्रम था। मंच पर सांसद और विधायक के अलावा कई भाजपा नेता भी मौजूद थे। इसी दौरान किसी ने नारेबाजी कर दी। जिसको लेकर सांसद और समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसमें क़ई लोग भाजपा नेता के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित भाजपा नेता ने भी वीडियो जारी कर कुछ लोगों का नाम लेकर उनके साथ बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुई मारपीट की घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिस की मौजूदगी में हुई घटना को लेकर काफ़ी चर्चा हो रही है। . UP News LIVE: पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी साधा निशानाUP News LIVE: युवाओं को संबोधित कर रहे पीएम मोदी ने इशारों ही इशारों में विपक्ष पर भी निशाना साधा और योगी सरकार की तारीफ की।

यूपी की बेहतर कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा,, पहले बेटियां शाम को घर से नहीं निकल पाती थीं, आज रात में काम करके सुरक्षित घर पहुंच रही हैं। योगी की सरकार में सुरक्षा का वातावरण बना है। सुरक्षा का विश्वास की विकसित भारत बनाएगा।. UP News LIVE: अंग्रेजों ने भारत के कौशल को किया तबाहUP News LIVE: पीएम मोदी ने कहा, अंग्रेजों ने भी भारत में कौशल को तबाह करके अपने यहां इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया।

यहां से सारी चीजें ले गए और अपने यहां मैन्यूफैक्चरिंग को ओ बढ़ाया। समय के साथ अंग्रेजों के कागजी काम को सम्मान के साथ देखा जाने लगा। हमारे यहां अगर कोई बच्चा आईटीआई में दाखिल होता है तो उनके रिश्तेदारों को बताने की बजाय छिपाते हैं। उन्हें शर्म आती है बताने हैं। मैंने ठान लिया है, मुझे इस परिस्थित को बदलना है।

जितना सम्मान आईआईटी के लोगों का होगा उतना ही सम्मान आईटीआई के बच्चों का भी होगा। बड़ी से बड़ी कंपनी हो, ये कागजी सर्टीफिकेट घूमने वाले दो-तीन लोग होते हैं लेकिन कंपनी को ताकत देने के लिए 200 से 300 आईआईटी और आईटीआई के लोगों की जरूरत होती है। किसी यूनिवर्सिटी के कपड़े ऐसे नहीं होते जैसे हमारे आईटीआई के बच्चों के होते हैं।

ये ठाठ, देश का प्रधानमंत्री बंगाल की यात्रा के बाद लखनऊ में खड़ा होकर गर्व का अनुभव कर रहा है। आजादी के बाद भी क्लेयरिकल जॉब जोर रहा और कौशल पीछे छूटता गया।. UP News LIVE: पीएम मोदी ने सीएम रहते सुनाया गुजरात का किस्साUP News LIVE: युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, जब मैं सीएम था तो ये प्रश्न उठा था कि कैसे कैसे कौशल होते हैं।

इसके बाद मैंने अफसरों को इस संबंध में काम सौंपा था। अफसरों ने जब पहली सूची सौंपी थी तो उसमें एक हजार काम शामिल थे। इसके बाद गुजरात में कौशल विकास को लेकर एक आधुनित सिस्टम तैयार हुआ। जब हमारे देश में आक्रांत आए तो हमारा देश स्वर्णिम युग लेकर दुनिया के लिए आकर्षण का भी केंद्र था ईष्र्या का भी केंद्र था।

भारत में आक्रांताओं ने सबसे पहली चोट हुनर पर की थी। हमारे यहां जो सबसे अच्छ कारीगर होते थे उनके अंगूठे काट देते थे। उन्हें पता था कि इनके हाथों में जो कौशल है वही भारत को समृद्ध बना रहा है, इसीलिए इनके अंगूठे काट दो। बाद में अंग्रेज आए और उन्होंने तरीका बदला। अंग्रेजों ने देश को ऐसी शिक्षा व्यवस्था थोपनी शुरू की जिसमें स्किल की जगह काले काम बनाने का कारोबार शुरू हो गया।.

UP News LIVE: कौशल का सम्मान करना हमारी विरासतUP News LIVE: पीएम मोदी ने कहा, लखनऊ, वाराणसी के कारीगरों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, हमारे यहां पहले की समाज व्यवस्था ही कौशल के इर्द-गिर्द ही रची हुई थी। इस दौरान पीएम मोदी ने गुजरात परंपरा का जिक्र किया। उन्होंने कहा, कौशल का सम्मान करना ही हमारी विरासत है।

पीएम मोदी बोले, देश के हर क्षेत्र में ऐसी व्यवस्था रही है, लेकिन दुर्भाग्य से धीरे-धीरे ये व्यवस्था महत्व खोती चली गई। जब मैं सीएम था तो ये प्रश्न उठा था कि कैसे कैसे कौशल होते हैं।. UP News LIVE: यूपी में अब युवाओं का हो रहा सम्मानUP News LIVE: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 52 मेधावियों को मंच पर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा, कौशल विकास कार्यक्रम को लेकर जयंत चौधरी का जताया आभार। उन्होंने कहा, यूपी में अब युवाओं का सम्मान हो रहा है। अब राष्ट्र प्रक्रिया से सीधे जुड़ने वाले हैं। आईआईटी हो या आईटीआई हो मेरे लिए यही देश का समर्थ है। यही देश का भविष्य है। आईटीआई में पढ़ते हुए जो स्किल आपने सीधी है, जो हुनर आपने सीधो है वह विकसित भारत की बड़ी ऊर्जा है।

ये विकसित भारत आपके हुनर है। बनने वाला है। कोई भी राष्ट्र अपने युवाओं के कौशल से इसी तरह कुशलता से आगे बढ़ता है। हमारा देश हमेशा से ही कौशल का सम्मान करने वाला देश है।. UP News LIVE: यूपी के 17 लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी गईUP News LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 2017 के बाद स्किल मिशन अभियान में तेजी आई।

ग्रामीण, शहरी इलाकों में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। यूपी में सात लाख छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। उन्होंने कहा, कौशल विकास योजना को लेकर यूपी में 17 लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है। युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा मिली है। आधुनिक समय की मांग के मुताबिक ट्रेनिंग दी गई। दिव्यांग युवाओं को भी इसका लाभ मिला है।

इस अभियान के तहत 150 से ज्यादा आईटीआई को नई तकनीकी से जोड़ा गया। मौजूदा समय में हमारे पास स्किल प्रोग्राम का पूरा नेटवर्क है।. UP News LIVE: पीएम मोदी नए भारत के शिल्पकारUP News LIVE: सीएम योगी ने कहा, पीएम मोदी ने इस महाअभियान का शुभारंभ करके पांचवा स्किल दीक्षांत समारोह लखनऊ में हो रहा है। पीएम मोदी नए भारत के शिल्पकार हैं।

उन्होंने कहा, यूपी भारत दुनिया के अंदर सबसे युवा देश है तो यहां सबसे अधिक युवा निवास भी करते हैं। यूपी ने स्किल मिशन के अभियान को तेजी से बढ़ाने का काम किया। प्रदेश के अंदर इन युवाओं की ताकत को एक प्लेटफार्म प्राप्त हुआ है। दुनिया की सबसे बड़ी यंग वर्क फोर्स हमारे पास है। उन्होंने कहा, 2017 के बाद अभियान में तेजी आई है।.

UP News LIVE: छात्रों को दी जा रही कौशल विकास योजना की ट्रेनिंगUP News LIVE: पांचवे राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री ने दूरदर्शी सोच से 2014 में इस योजना की शुरुआत की।उन्होंने कहा, विकसित भारत को बनाने के लिए स्कलि डेवलमेंट करना होगा। उन्होंने किसी छोटे शहर या गांव का युवा आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करके जब किसी कंपनी में काम करने जाता है तो वह आजीविका ही नहीं परिवार की आर्थिक स्थिति को भी बदलता है।

उन्होंने स्टूडेंट को लगातार ट्रेनिंग दी जा रही। नई तकनीक से युवाओं को जोड़ा जा रहा।. UP News LIVE: पीएम मोदी ने रखी कौशल दीक्षांत समारोह की परिकल्पनाUP News LIVE: केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि कठिन समय में भी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता के बीच हैं। उन्होंने कहा कि 8.65 लाख को प्रमाणपत्र मिलेगा।

पीएम मोदी ने कौशल दीक्षांत समारोह की परिकल्पना रखी। वर्ष 2030 तक विश्व में 8.50 करोड़ कुशल श्रमिकों की कमी होगी। यह युवाओं के लिए बड़ा अवसर होगा।. UP News LIVE: लखनऊ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदीUP News LIVE: पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच चुके हैं।

पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और राज्य सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल और मनोज पांडेय मौजूद हैं।. UP News LIVE: जज की जगह पुलिस ने ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनरUP News LIVE: सहारनपुर जिले में पुलिस प्रोटोकॉल को लेकर एक बड़ी चूक सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई।

मामला सर्किट हाउस का है, जहां सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाना निर्धारित था। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जल्दबाजी में न्यायाधीश के बजाय सांसद असदुद्दीन ओवैसी को ही गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद प्रोटोकॉल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर देने की तैयारी की गई थी।

चर्चा है कि यह सलामी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के लिए निर्धारित थी। इसी दौरान सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी वहां पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें ही गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। इस दौरान सांसद ओवैसी पुलिसकर्मियों के सामने खड़े रहे और उन्होंने सलामी स्वीकार की। घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

. UP News LIVE: बीजेपी छोड़ उत्पल राय सपा में शामिलUP News LIVE: बीजेपी नेता और बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुके उत्पल राय ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उत्पल राय को पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का करीबी माना जाता है।.

UP News LIVE: किसी में ताकत नहीं जो कथा रुकवा सके, धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर निशानाUP News LIVE: प्रतापगढ़ में दिव्य दरबार के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विरोधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को हिंदू और सनातनी एकता से भय लगता हो।

कुछ लोग जातिवाद की रोटियां भी सेंकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कानून और संविधान के रहते किसी में इतनी ताकत नहीं है कि कथा को रुकवा सके।. UP News LIVE: पीएम मोदी के आने से पहले लखनऊ में 4400 से अधिक पुलिस कर्मी तैनातUP News LIVE: पीएम मोदी शनिवार शाम करीब पांच बजे विशेष विमान से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

यहां से कार्यक्रम स्थल और फिर 7:30 बजे उनका दिल्ली के लिए प्रस्थान होगा। इस लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शुक्रवार दोपहर कई बार पीएम एयरपोर्ट से लेकर आईजीपी तक पीएम की फ्लीट का रिहर्सल कर सतर्कता परखी गई। कार्यक्रम स्थल से लेकर, एयरपोर्ट, शहीदपथ और शहर के विभिन्न मार्गों पर 4400 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

आठ पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी, 10 अपर पुलिस उपायुक्त, 34 सहायक पुलिस आयुक्त, 114 इंस्पे्टर, 946 दरोगा, 108 महिला दरोगा, 1967 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 432 महिला मुख्य आरक्षी/आरक्षी तैनात किए गए हैं।. UP News LIVE: सड़क जाम करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज, 17 नामजद सहित 2 दर्जन अज्ञात आरोपितUP News LIVE: सुलतानपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद शव रखकर जाम लगाने और राहगीरों से अभद्रता करने के मामले में दोस्तपुर पुलिस ने 17 नामजद समेत 20-25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।उपनिरीक्षक सरोज कुमार के मुताबिक, 16 नवंबर को गंगापुर भुलिया-कादीपुर रोड पर बाइक और पिकअप की टक्कर में कटघरापट्टी निवासी विजय प्रकाश उनकी पत्नी मंजू और बच्चे को गंभीर चोटें आई थीं।

इलाज के दौरान मंजू की मौत हो गई। अगले दिन शव लेकर परिजन जब गंगापुर भुलिया के पास पहुंचे तो कुछ लोगों ने सरकारी मुआवजा तत्काल दिलाने का भरोसा देकर शव सड़क पर रखकर जाम लगाने के लिए उकसाया। . UP News LIVE: भूमि विवाद में बुजुर्ग की ईंट-पत्थर से मारकर हत्याUP News LIVE: सुलतानपुर में नगर कोतवाली क्षेत्र के अमिलिया कला गांव में शनिवार सुबह भूमि विवाद में एक 70 वर्षीय अविवाहित बुजुर्ग की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान सत्यनारायण पाल के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है।. UP News LIVE: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तरबगंज तहसील में उमड़ी भीड़UP News LIVE: गोंडा में तहसील तरबगंज में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

सुबह से ही तहसील परिसर में दूर-दराज से आए लोगों की भीड़ लगी रही।जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, पैमाइश, वरासत, खतौनी में नाम दर्ज करने, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, विद्युत, पेयजल और नाली-चकरोड से जुड़ी रहीं। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से जुड़ी शिकायतों, मारपीट, दबंगई, जमीन कब्जा और महिलाओं से जुड़े मामलों को सुना और संबंधित थानाध्यक्षों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।.

UP News LIVE: राजनाथ सिंह आज और कल लखनऊ में रहेंगेUP News LIVE: रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरा शनिवार को शुरू होगा। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। लखनऊ भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि रक्षामंत्री शनिवार को दोपहर 3:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

शाम 4:55 बजे आवास से प्रस्थान कर 5:10 बजे गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे। दूसरे दिन 22 नवंबर को प्रातः 11:30 बजे बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। दोपहर वह 1:00 बजे निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।. UP News LIVE: भाजपा नेता के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में स्पा सेंटर में मौतUP News LIVE: अबेडकरनगर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य के 24 वर्षीय भाई की आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार स्थित एक अवैध स्पा सेंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। मृतक के परिजनों ने स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए आलापुर पुलिस को लिखित तहरीर दी है। घटना को लेकर आलापुर पुलिस के रवैये को लेकर ग्रामीण और परिजनों ने मौके पर घण्टो तक हंगामा किया। जहांगीरगंज थाना अध्यक्ष के प्रयास के बाद परिजन युवक के पोस्टमार्टम को लेकर तैयार हुए घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।