कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के नेता सौरभ दास ने प्रधानमंत्री मोदी पर रोजगार के मुद्दे को लेकर निशाना साधा है। पणजी में एक सभा को संबोधित करते हुए सौरभ दास ने कहा कि सरकार हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा करने में विफल रही है। सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए अपनी जिम्मेदारी प्राइवेट सेक्टर पर डाल रही है।

सौरभ दास ने आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगार युवाओं के विरोध-प्रदर्शनों को हल करने के बजाय उन्हें कानून-व्यवस्था की समस्या मानकर दबा रही है।पीएम मोदी ने क्या किया था सवाल? सौरभ दास ने पीएम मोदी के उस बयान पर सवाल उठाया जिसमें उन्होंने पर्याप्त संख्या में रोजगार पैदा नहीं करने के लिए उद्योगपतियों की कथित आलोचना की थी।

सनद रहे 19 नवंबर को फिक्की के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उद्योगपतियों से सवाल किया था कि सरकार की ओर से टैक्स में छूट दिए जाने के बाद भी उस अनुपात में रोजगार क्यों नहीं पैदा हुए और वेतन में बढ़ोतरी क्यों नहीं हुई?जिम्मेदारी प्राइवेट सेक्टर पर क्यों डाल रही सरकार?पीएम मोदी ने कारोबारियों से कहा था कि वे ग्राहकों की बढ़ती खरीदारी क्षमता का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में करें।

पणजी में CJP नेताओं अभिजीत दिपके और आशुतोष रांका की मौजूदगी में सभा को संबोधित करते हुए सौरभ दास ने पूछा कि रोजगार देने के अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रहने के बाद सरकार अपनी जिम्मेदारी प्राइवेट सेक्टर पर क्यों डाल रही है?नौकरियां कहां हैं?सौरभ दास ने आरोप लगाया कि सरकार हर साल दो करोड़ नौकरियां देने समेत कई वादे करने के बावजूद पर्याप्त रोजगार पैदा करने में विफल रही है।

सरकार को हर साल लगभग एक करोड़ नौकरियां पैदा करनी चाहिए थीं लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। यही कारण है कि पूरा भारत पूछ रहा है कि नौकरियां कहां हैं? यह भी सवाल किया कि पिछले 12 वर्षों में पीएम मोदी ने रोजगार पैदा करने के लिए क्या किया है? बेरोजगारी संकट के लिए सरकार को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।विकसित भारत के विजन पर तंजसरकार के 'विकसित भारत 2047' विजन पर तंज कसते हुए सौरभ दास ने कहा कि देश के पास अपनी युवा आबादी का फायदा उठाने के लिए केवल 15 से 20 साल का समय है क्योंकि इसके बाद आबादी की उम्र बढ़ने लगेगी।

ऐसे में यदि पर्याप्त रोजगार नहीं पैदा किए गए और हम 20 वर्षों में इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए तो गरीब देश ही बने रहेंगे। युवाओं में निराशा केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, यह उनके रोजमर्रा के जीवन को प्रभावित कर रही है।