तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम त्योहार का मामला तूल पकड़ने लगा है। भाजपा ने इसको लेकर <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/vijay data-vars-anchor-text=विजय data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विजय सरकार पर आरोप लगाए हैं। पूरा मामला कार्तिगई दीपम त्योहार पर दीपक जलाने से जुड़ा हुआ है।

असल में सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति दी है। लेकिन टीवीके सरकार ने इसको लेकर पुनर्विचार याचिका दायर की है। इसको लेकर भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने टीवीके सरकार की आलोचना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य प्रशासन पर ‘हिंदू-विरोधी’ रवैया अपनाने और 'वोट-बैंक की राजनीति' करने का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को एक बार के अंतरिम उपाय के तौर पर 24 नवंबर को मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के ऊपर ‘दीपथून’ (दीप स्तंभ) पर दीपक जलाने की अनुमति दे दी ।सरकार को क्यों इतनी जल्दीभाजपा अध्यक्ष नागेंद्रन ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि जब ‘दीपथून’ पर दीया जलाने की अनुमति दी जाती है तो सरकार इतनी परेशान क्यों हो जाती है?

मैं सरकार के हिंदू-विरोधी रुख की कड़ी निंदा करता हूं। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करके उस आदेश पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है, जिसमें तिरुपरनकुंद्रम के दीपक स्तंभ पर कार्तिकई दीपम के दिन दीया जलाने की अनुमति दी गई थी। भाजपा नेता ने कहा कि जब सभी संगठन कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए संयम बरत रहे हैं, तो फिर टीवीके सरकार ही पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की इतनी जल्दी क्यों कर रही है?

क्या मंदिरों की संपत्ति के सरंक्षण के लिए गठित हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्त विभाग ‘कंधार हिल’ को ‘सिकंदर हिल’ में तब्दील करने के लिए इतना उत्सुक है? क्या वोट-बैंक की राजनीति के लिए श्रीमान जोसेफ विजय को इतना निम्न स्तर पर जाना चाहिए?यह तो खुद से आंख फोड़ने जैसाभाजपा नेता ने आगे कहा कि तिरुपरनकुंद्रम के दीप स्तंभ पर दीपक जलाने का विरोध करने के लिए बार-बार अदालतों में याचिकाएं दायर कर रही टीवीके सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि सरकारी वकीलों पर खर्च किया गया एक-एक रुपया करदाताओं का पैसा है।

नागेंद्रन ने कहा कि यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे अपने ही हाथ से अपनी आंखों को फोड़ा जाए। श्रीमान जोसेफ विजय भगवान मुरुगन के भक्तों के पूजा के अधिकारों के खिलाफ दलीले दे रहे हैं जबकि इसके लिए उन्हीं भक्तों के पैसे का इस्तेमाल हो रहा है। उन्हें कभी माफ नहीं किया जाएगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जोसेफ विजय की सरकार सभी के लिए शासन का दावा करती है लेकिन वह हिंदू-विरोधी है और मुरुगन भक्तों के पूजा के अधिकारों को सुनियोजित तरीके से छीन रही है।

जल्द ही मुरुगन भक्त इस सरकार को सबक सिखाएंगे।