Assam news update: पूर्वोत्तर के राज्य असम के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी से एक हैरान करने वाला, लेकिन सुखद मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यस्त सड़क के नीचे बने नाले में से व्यक्ति को निकाला गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि वह काफी दिनों से यहां पड़ा हुआ थी। सड़क किनारे से गुजर रहे राहगीरों ने जब नीचे से आती हल्की आवाज को सुना, तो उन्होंने व्यक्ति को बाहर निकाल लिया।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा मामला रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की इमारत के सामने बने नाले में हुआ था।
यह इलाका काफी व्यस्त रहता है, ऐसे में यहां पर वाहनों के गुजरने की आवाजों की वजह से काफी शोर रहता है। यहीं पर फुटपाथ पर गुजर रहे लोगों को नाले में से किसी के मदद मांगने की हल्की आवाज सुनाई दी। जब एक व्यक्ति ने झांक कर देखा, तो एक युवक बेहद ही दयनीय स्थिति में वहाँ डला हुआ था।राहगीरों ने की नाले में फंसे व्यक्ति की मदद, बच गई जानइसके बाद राहगीर ने आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया।
नाले के ऊपर हो रहे इस रेस्क्यू को देखने के लिए आसपास भीड़ लग गई। लोगों के बीच में यह जानने की उत्सुकता थी कि आखिर इतने व्यस्त इलाके में कोई व्यक्त कैसे इतने लंबे समय तक नाले में डला हुआ रह सकता है। बड़ी भीड़ के बीच मौके पर मौजूद लोगों ने व्यक्ति की जान बचाने के लिए तुरंत ही रेस्क्यू की व्यवस्था की। कुछ ही देर बाद थोड़ी मशक्कत के साथ उसे बाहर निकाल लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए बताया कि व्यक्ति की हालत को देखकर बताया जा सकता था कि वह काफी दिनों से इस नाले में फंसा हुआ था। नाले से बाहर निकालने के बाद वह व्यक्ति वहां से चला गया। अब उसकी पहचान और तलाश की जा रही है।पुलिस ने शुरू की जांच- मामला चर्चा में आने के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने बताया कि एक युवक के काफी दिनों से नाले में फंसे होने की जानकारी सामने आई थी। फिलहाल उसकी पहचान और फंसने के पीछे की वजह की जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, सुखद बात यह है कि स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसकी जान बचा ली। हालांकि, सवाल बना हुआ है कि इतनी व्यस्त जगह पर एक व्यक्ति इतने लंबे वक्त तक आखिर एक नाले में कैसे बना रहा।