Stock Market Today: एशियाई बाजारों में गिरावट है, जबकि गिफ्ट निफ्टी दोहरा शतक मार चुका है। गिफ्ट निफ्टी 25,700–25,750 के आसपास कारोबार कर रहा है, जो सोमवार की तेज बिकवाली के बाद मजबूत वापसी की ओर संकेत करता है। यानी भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 की अच्छी शुरुआत की उम्मीद है।
हालांकि, दुनिया के दूसरे बाजारों से संकेत अच्छे नहीं हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ सहित कई प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में बाजार की दिशा तय करने में यह बड़ा फैक्टर साबित होगा।मंगलवार को थी छुट्टी, सोमवार को आया था भूचालघरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को गुरुनानक जयंती के कारण छुट्टी थी, लेकिन इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी 50 में भारी बिकवाली देखने को मिली।
सेंसेक्स लगभग 1,484 अंक गिर गया, जो पिछले चार महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,483.72 अंक यानी 1.77% गिरकर 82,435.99 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 भी भारी गिरावट के साथ 450 अंक (1.75%) टूटकर 25,349 पर बंद हुआ। 8 जुलाई के बाद से यह एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।ग्लोबल मार्केट से क्या मिल रहे संकेतएशियाई बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
दक्षिण कोरिया का कोस्पी कंपोजिट इंडेक्स 25 नवंबर की शुरुआती ट्रेड में लगभग 4,766–4,775 अंक तक तेजी से गिर गया। यानी लगभग 4.6%–4.8% की गिरावट है। वहीं, जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 आज सुबह के सत्र में लगभग 2.71% नीचे कारोबार कर रहा है। ताइवान स्टॉक मार्केट ताइवान का बेंचमार्क TAIEX आज 25 नवंबर को सुबह के सत्र में लगभग 4.48% नीचे कारोबार कर रहा है।गिफ्ट निफ्टीआज सुबह 7:45 बजे, गिफ्ट निफ्टी 25,740 के स्तर के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद बंद मुकाबले में 244 अंक का प्रीमियम था।
यह घरेलू शेयर बाजार के लिए अच्छे संकेत हैं।अमेरिकी बाजारों का हालवॉल स्ट्रीट मंगलवार को मिश्रित नोट पर बंद हुआ। डॉऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज मंगलवार को 425 अंक की बढ़त हासिल की और अपनी दो दिन की कुल बढ़त को लगभग 2,000 अंक तक पहुंचाया। नैस्डैक कंपोजिट 1.5% गिरा। इस इंडेक्स ने सोमवार को 7% से अधिक की तेजी के बाद अपनी कुछ बढ़त गंवाई है।
एसएंडपी 500 पिछले सत्र में लगभग 350 अंकों की तेजी के बाद 0.5% फिसल गया। भारत-चीन पर फिर लग सकता है ट्रंप का टैरिफअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ सहित कई प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय संघ, जापान और दक्षिण कोरिया पर 15 प्रतिशत या उससे कम शुल्क लग सकता है।
वहीं, दूसरी ओर भारत और वियतनाम को उनके व्यापार समझौतों की शर्तों के आधार पर ऊंची दरों का सामना करना पड़ सकता है।(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)