पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की समयसीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख 15 दिसंबर तय की है। वहीं, अंतिम मतदाता सूची अब 8 फरवरी 2027 को प्रकाशित होगी। राज्य में SSR की समयसीमा दूसरी बार बढ़ाई गई है।नए कार्यक्रम के मुताबिक, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण यानी पोलिंग स्टेशन रैशनलाइजेशन का काम 3 दिसंबर तक पूरा किया जाएगा।

इसके बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू होगी।दावे और आपत्तियों के लिए एक महीने का समयचुनाव आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता ड्राफ्ट सूची पर 15 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इनका निपटारा अधिकतम 1 फरवरी 2027 तक किया जाएगा।SSR का संशोधित कार्यक्रम:मतदान केंद्रों का युक्तिकरण: 3 दिसंबर तकड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन: 15 दिसंबरदावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि: 15 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027दावे और आपत्तियों का निपटारा: 1 फरवरी 2027 तकअंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 8 फरवरी 2027SIR के तहत अपीलों पर चुनाव आयोग ने क्या स्पष्ट किया?मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान जिन मतदाताओं के मामले न्यायिक अधिकारियों या अपील सुनने के लिए नियुक्त ट्रिब्यूनल के पास लंबित हैं, उन्हें लेकर चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट की है।आयोग ने अलग-अलग श्रेणियों के मामलों के लिए निर्देश जारी किए हैं:जिन मामलों में फैसला नहीं आया: ड्राफ्ट मतदाता सूची में ‘अंडर एडजुडिकेशन’ यानी न्यायिक विचाराधीन दर्ज ऐसे मामले, जिनमें न्यायिक अधिकारियों ने अभी फैसला नहीं दिया है, उन्हें उचित निर्णय के लिए मतदाता पंजीकरण अधिकारी (ERO) के पास भेजा जाएगा।

ERO वैधानिक प्राधिकारी है।फैसला हो चुका, ई-सिग्नेचर बाकी: जिन मामलों में न्यायिक अधिकारी फैसला दे चुके हैं, लेकिन ई-सिग्नेचर लंबित है, उन्हें आयोग ने निर्णय हो चुका मामला मानने को कहा है।बिना अपील के हटाए गए मतदाता: जिन लोगों को न्यायिक अधिकारियों ने मतदाता सूची से हटाया है और जिन्होंने SIR ट्रिब्यूनल में अपील नहीं की है, उनके मामलों में कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है।ट्रिब्यूनल में अपील लंबित: जिन मतदाताओं को हटाया गया है और जिन्होंने ट्रिब्यूनल में अपील की है, लेकिन फैसला अभी नहीं आया है, उनकी अपीलों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार प्राथमिकता से निपटाया जाना चाहिए।अपील लंबित रहने तक Form 6 पर कार्रवाई नहींचुनाव आयोग ने मतदाता पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ट्रिब्यूनल में फैसला लंबित रहने के दौरान संबंधित लोगों की ओर से जमा किए गए Form 6 आवेदन पर कार्रवाई न की जाए।वहीं, यदि ट्रिब्यूनल किसी अपीलकर्ता को मतदाता सूची से बाहर रखने का फैसला करता है, तो उस फैसले को लागू किया जाएगा।

आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इन निर्देशों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।