दिल्ली में SIR के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज करने की समयसीमा समाप्त हो गई है। मसौदा सूची से हटाए गए करीब 47.5 लाख मतदाताओं में से फॉर्म-6 के जरिए केवल लगभग 3.5 लाख आवेदन ही आए हैं। इससे करीब 44 लाख लोगों के नाम फाइनल वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ने की आशंका है। निर्वाचन आयोग ने बाहर किए गए वोटर्स को जोड़ने के लिए नया अभियान शुरू किया है, लेकिन फॉर्म बांटने और पुराने किरायेदारों का पता लगाने में अधिकारियों को दिक्कत आ रही है।फॉर्म-6 के तहत महज 3.5 लाख नाम आने की उम्मीदअधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में एसआईआर के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा बुधवार को समाप्त हो गई।
मसौदा वोटर लिस्ट के बाद से अब तक फॉर्म-6 के तहत केवल 3,31,540 आवेदन ही मिले हैं। बुधवार शाम तक यह संख्या करीब 3.5 लाख पहुंचने की उम्मीद है। साफ है कि बाहर किए गए 47.5 लाख वोटर्स में से करीब 44 लाख ने नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 के तहत आवेदन नहीं किया है।44 लाख के नाम शामिल नहीं हो पाने की आशंकाइससे संकेत मिलता है कि मसौदा वोटर लिस्ट से बाहर किए गए 47.5 लाख मतदाताओं में से करीब 44 लाख के नाम अंतिम वोटर लिस्ट में भी शामिल नहीं हो पाएंगे।
गौर करने वाली बात यह भी अब तक मिले कई आवेदन पहली बार वोट करने वाले और नए मतदाताओं के हैं। बता दें कि 31 अगस्त को प्रकाशित मसौदा वोटर लिस्ट में दिल्ली की पिछली 1.45 करोड़ मतदाताओं वाली सूची से करीब 47.5 लाख नाम हटा दिए गए थे।43.32 लाख दूसरी जगह गएबाहर किए गए मतदाताओं में से 43.32 लाख नाम दूसरी जगह चले गए लोगों के हैं।
इनमें से 2.82 लाख मृत लोगों के नाम हैं। 1.45 लाख नाम एक से अधिक बार दर्ज होने के कारण बाहर किए गए थे। गौर करने वाली बात यह भी कि चुनाव आयोग ने अनुपस्थित, दूसरी जगह गए, मृत और दो बार दर्ज नामों वाली श्रेणियों के तहत शुरुआती सूची से हटे मतदाताओं से संपर्क करने के लिए एक नया अभियान शुरू किया है।चुनाव आयोग ने दिया है आखिरी मौकाहटाए मतदाताओं को 30 जून से 17 अगस्त के बीच पहले चरण में गणना फॉर्म दिए गए थे।
उन्हें यह साबित करने का एक और मौका दिया गया था कि वे वोट देने के योग्य हैं, ताकि 22 दिसंबर को छपने वाली आखिरी मतदाता सूची में उनका नाम जुड़ सके। लेकिन इस काम में कम प्रगति हुई है। अभी तक सिर्फ कुछ सौ फॉर्म ही दिए जा सके हैं। वहीं, कुछ मतदाताओं ने अपने फॉर्म ऑनलाइन जमा कर दिए हैं।दूसरे जगह गए वोटर्स का पता लगाने में मुश्किलेंबूथ स्तरीय अधिकारियों यानी बीएलओ को स्थानांतरित मतदाताओं का पता लगाने में मुश्किल हो रही है।
ऐसे मतदाताओं को ढूंढना मुश्किल हो रहा है जो किराये के मकान खाली कर चले गए हैं। इन लोगों ने अपना नया पता या संपर्क विवरण नहीं छोड़ा है। इन लोगों के मकान मालिक भी इस बात की पुष्टि करने को तैयार नहीं हैं कि किरायेदार वहां से चले गए हैं। गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रह 30 नवंबर तक चलेगा जबकि निस्तारण की डेट 10 दिसंबर है।