लोकसभा सीटों के परिसीमन और महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े प्रस्ताव पर बीजेपी को इस बार विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिलने की उम्मीद है। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत के लिए जरूरी संख्या जुटा ली है। डीएमके और एनसीपी (शरद पवार) जैसी क्षेत्रीय पार्टियों के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना के अलग हुए गुटों ने भी सरकार द्वारा प्रस्तावित परिसीमन फॉर्मूले पर सहमति जता दी है।

बीजेपी नेतृत्व को भरोसा है कि विधेयक के पक्ष में जरूरी संख्या जुटाने में इस बार पहले से बेहतर स्थिति होगी।इस समर्थन की अहम कड़ी तमिलनाडु की सत्ता से बाहर हुई पार्टी डीएमके मानी जा रही है। पार्टी के नेताओं ने संकेत दिए हैं कि यदि लोकसभा में तमिलनाडु की मौजूदा हिस्सेदारी करीब 7.2 फीसदी बनाए रखने की गारंटी मिलती है, तो वह परिसीमन के प्रस्ताव का समर्थन करने पर विचार कर सकती है।सूत्रों ने यह भी संकेत दिया कि सरकार राज्यों में सीटों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव पर आम सहमति बनाने के लिए, इसमें अपने हिस्से की समीक्षा करने को तैयार है।

हालांकि, अंतिम मसौदे का विवरण अभी पता नहीं है। सरकार और उसके सहयोगियों के पास अभी 299 सीटें हैं। असम में उपचुनाव जीत के बाद भाजपा को एक सीट का फायदा हुआ है। अब SAD के भी सहयोगी बन जाने से, एक और सीट जुड़ गई है। उन्होंने बताया कि TMC से अलग हुए गुट के 20 सदस्य और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के 6 सदस्य भी इसमें शामिल हो गए हैं।डीएमके ने समर्थन के लिए रखी शर्तइंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, डीएमके के दो वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को संकेत दिया कि पार्टी बीजेपी का हर मुद्दे पर विरोध करने की नीति नहीं अपनाएगी।

उनका कहना है कि परिसीमन के तहत सीटों की संख्या बढ़ाने पर सहमति हो सकती है, लेकिन तमिलनाडु की लोकसभा सीटों में मौजूदा हिस्सेदारी सुरक्षित रहनी चाहिए।एक नेता ने कहा कि दक्षिणी राज्यों को जनसंख्या नियंत्रण में सफलता के कारण राजनीतिक रूप से नुकसान नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हम सीटों की संख्या बढ़ाने के पक्ष में हैं, लेकिन प्रतिशत सुरक्षित रहना चाहिए।’एक अन्य डीएमके नेता ने स्वीकार किया कि केंद्र सरकार ने पार्टी से संपर्क किया है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी से वैचारिक मतभेद होने का मतलब यह नहीं है कि हर प्रस्ताव का समान तीव्रता से विरोध किया जाए। किसी मुद्दे पर फैसला उसके गुण-दोष के आधार पर होना चाहिए।डीएमके ने फरवरी 2024 में तमिलनाडु विधानसभा में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव भी पारित किया था। उस प्रस्ताव में कहा गया था कि 2026 में नई जनगणना के आधार पर होने वाली परिसीमन प्रक्रिया नहीं की जानी चाहिए।

यदि किसी अपरिहार्य कारण से सीटों की संख्या में बदलाव होता है, तो राज्यों के भीतर और संसद के दोनों सदनों में सीटों का मौजूदा अनुपात बनाए रखा जाए, जो 1971 की जनसंख्या के आधार पर तय किया गया था।एनसीपी (शरदचंद्र पवार) भी विधेयक पर विचार करने को तैयारएनसीपी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने भी परिसीमन को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा व्यापक राष्ट्रीय हित में फैसला करती रही है। सुले के मुताबिक, देश में महिला आरक्षण और <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/gst data-vars-anchor-text=जीएसटी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>जीएसटी जैसे कई विधेयक सर्वसम्मति से पारित हुए हैं और परिसीमन विधेयक के मामले में भी ऐसा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि विधेयक पहले सामने आने दीजिए, पार्टी उसे पढ़ेगी और फिर अपना फैसला करेगी।लोकसभा में 360 सांसदों के समर्थन की जरूरत540 सदस्यों वाली लोकसभा में फिलहाल तीन सीटें खाली हैं। संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए कम से कम 360 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। इससे पहले 16 से 18 अप्रैल के सत्र में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो सका था।

उस समय विपक्षी इंडिया गठबंधन के 230 सांसदों ने विरोध में मतदान किया था, जबकि सत्तारूढ़ <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/nda data-vars-anchor-text=एनडीए data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>एनडीए के 298 सांसदों ने समर्थन किया था। 11 सांसद अनुपस्थित रहे थे।

उस समय सदन की कुल संख्या 528 थी और विधेयक पारित कराने के लिए 352 वोट जरूरी थे।रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी सूत्रों का दावा है कि इस बार डीएमके, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) और टीएमसी व एकनाथ शिंदे की शिवसेना के कुछ धड़ों से समर्थन मिल सकता है। पार्टी नेतृत्व ने उन क्षेत्रीय दलों से भी संपर्क किया है, जिन्होंने पिछली बार विपक्ष के साथ रहते हुए विधेयक का विरोध किया था।

बीजेपी के एक नेता ने दावा किया कि छोटे दलों के कम से कम छह सांसदों का समर्थन पहले ही मिल चुका है और विधेयक सामने आने के बाद और समर्थन मिलने की उम्मीद है।राज्यसभा में भी समर्थन जुटाने की कोशिशलोकसभा से मंजूरी मिलने की स्थिति में विधेयक 2 दिसंबर को बैठक करने वाली राज्यसभा में पेश किए जाने की उम्मीद है।

245 सदस्यीय राज्यसभा में एनडीए के 142 सांसद हैं। संविधान संशोधन पारित कराने के लिए 161 सदस्यों का समर्थन जरूरी होगा। ऐसे में सत्तारूढ़ गठबंधन को 19 और सांसदों के समर्थन की जरूरत है। डीएमके के राज्यसभा में आठ और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) का एक सांसद है। गैर-एनडीए दलों, जिनमें क्षेत्रीय पार्टियां भी शामिल हैं, उनके करीब 100 सदस्य हैं।

बीजेपी को भरोसा है कि उच्च सदन में भी विधेयक के लिए पर्याप्त समर्थन जुटाया जा सकता है।लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को बुलाने का फैसलासंसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा और राज्यसभा की बैठक क्रमश 30 नवंबर और दो दिसंबर को फिर से बुलाने का फैसला किया है।

किरेन रिजिजू ने 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन से क्रमशः 30 नवंबर और दो दिसंबर, 2026 को सदनों की बैठक फिर से बुलाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह बैठक आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाने और कामकाज की जरूरतों के अनुरूप बुलाई गई है।किरेन रिजिजू ने कहा कि दोनों सदनों की बैठक तीन दिसंबर को समाप्त हो सकती है।

सरकार के इस प्रस्ताव के तहत लोकसभा की बैठक सोमवार, 30 नवंबर को और राज्यसभा की बैठक बुधवार, दो दिसंबर को होगी। संसद के <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/parliament-monsoon-session-2023 data-vars-anchor-text=मॉनसून सत्र data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>मॉनसून सत्र में दोनों सदनों की कार्यवाही बीते 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई थी।‘ऑपरेशन लोटस’ के 105 दिन बाद '<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/parliament-special-session data-vars-anchor-text=विशेष सत्र data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विशेष सत्र' बुला रही सरकार: कांग्रेसकांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने संविधान दिवस के मौके पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की क्योंकि उसे उम्मीद है कि इस दौरान वह संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए 'महाकलंकित दो-तिहाई बहुमत' हासिल कर लेगी।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट कर यह दावा भी किया कि 'ऑपरेशन लोटस' के 105 दिन बाद सरकार ने विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की गई है।

'ऑपरेशन लोटस' से रमेश का संकेत पिछले कुछ दिनों में कुछ विपक्षी पार्टियों के सांसदों द्वारा पाला बदले जाने की ओर है।उन्होंने सवाल किया कि क्या संविधान का इससे बड़ा अपमान और उस पर इससे बड़ा हमला हो सकता है? उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती की शाम मोदी सरकार ने परिसीमन विधेयकों को सार्वजनिक किया था, जिन्हें 17 अप्रैल की रात अपने अंजाम तक पहुंचना पड़ा।