ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच तनाव के बीच गृह मंत्री अमित शाह राज्य में दो दिन बिताएंगे। गृह मंत्री शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश पहुंचे। इस दौरान वे पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे, सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और राज्य सरकार के साथ अहम मुद्दों पर समीक्षा बैठक करेंगे।

शाह का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब राज्य में प्रस्तावित 'सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट' (SUMP) को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। पेमा खांडू राज्य के मुख्यमंत्री हैं।अमित शाह के कार्यक्रमकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसके अलावा, सीमा सुरक्षा और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमावर्ती इलाकों के विकास को लेकर भी चिंताएं जताई जा रही हैं।

खांडू ने यहां पत्रकारों को बताया कि गृह मंत्री पुलिस बल के उन जवानों को सम्मानित करेंगे जिन्हें राष्ट्रपति पदक मिला है। वह ईटानगर के दोरजी खांडू कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। अमित शाह आखिरी बार जून 2024 में अरुणाचल प्रदेश गए थे। तब वह विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री पेमा खांडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

पीएम नरेंद्र मोदी आखिरी बार 22 सितंबर 2025 को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर गए थे।अहम है गृह मंत्री का दौराकेंद्रीय गृह मंत्री के अरुणाचल प्रदेश के दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर 'अतिक्रमण' दोनों तरफ से होते हैं, क्योंकि सीमा को लेकर दोनों देशों की समझ अलग-अलग है।

उन्होंने कहा कि LAC पर स्थिति सामान्य है और भारतीय बल क्षेत्र की प्रभावी ढंग से सुरक्षा कर रहे हैं।सेना खारिज कर चुकी है दावेऊपरी सुबनसिरी जिले के तक्सिंग सर्कल और अन्य सीमावर्ती इलाकों में चीनी सेना की घुसपैठ या नियंत्रण के दावों को भारतीय सेना ने खारिज किया है और इन्हें निराधार बताया है। अरुणाचल पर चीन से तनाव के मामले ने तब तूल पकड़ा था जब अक्टूबर 2026 में ITBP महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने अरुणाचल सीमा पर कुछ स्थानों पर आमने-सामने की स्थिति जारी रहने की बात कही थी।