पाकिस्तान के कब्जे वाले यानी पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में पिछले कुछ समय से स्थानीय लोग पाकिस्तान सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किए हुए हैं। ये लोग महंगाई, आटे-बिजली की किल्लत और बुनियादी सुविधाओं की मांग पर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ मुजफ्फराबाद, रावलाकोट, कोटली, मीरपुर और धीरकोट सहित कई इलाकों की सड़कों पर उतर कर हंगामा कर रहे हैं।
जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेतृत्व में चल रहे इन प्रदर्शनों को कुचलने के लिए पाकिस्तान सेना और खुफिया एजेंसी ISI ने जिस तरह के हथकंडे अपनाए हैं, खासकर <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/operation-sindoor data-vars-anchor-text=ऑपरेशन सिंदूर data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ISI ने PoK में जिस तरह की बर्बरताएं की हैं, उसकी वजह से ISI और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) में फूट पड़ गई है।दरअसल, भारत को तोड़ने की साजिश रचने वाला आतंकी संगठन JeM पिछले साल मई में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से काफी हद तक निष्क्रिय रहा है लेकिन PoK में जारी विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पाकिस्तानी प्रशासन के रवैये से जैश के कुछ सदस्य नाराज हो गए हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले छह महीनों में विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के पाकिस्तानी सरकार के तरीके से इस आतंकी संगठन के कुछ सदस्य खुश नहीं हैं। उन्होंने इस बात पर सवाल उठाए हैं कि बुनियादी अधिकारों, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जीवन स्तर में सुधार की मांग कर रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इतनी ज्यादा ताकत का इस्तेमाल क्यों किया गया?ISI की साजिश पड़ी उलटीपाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) और जैश-ए-मोहम्मद के बीच तकरार इस हद तक पहुंच गया है कि ISI ने हाल ही में JeM को एक डोजियर सौंपा है।
इसमें संगठन के नेतृत्व से कहा गया है कि वे कम से कम 23 ऐसे सदस्यों को काबू में रखें, जो रावलकोट में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों में शामिल हो गए थे। एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि शुरुआत में जिसे विरोध-प्रदर्शनों में खलल डालने के लिए की गई घुसपैठ की कोशिश माना जा रहा था, वह असल में जैश-ए-मोहम्मद के कुछ सदस्यों की नाराजगी का ही एक रूप निकला।23 आतंकियों पर तुरंत लगाम कसने की हिदायतदरअसल, पाक सेना और ISI ने कुछ महीने पहले जैश और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकियों को प्रदर्शन स्थलों में घुसपैठ करने, हिंसा भड़काने और बल प्रयोग को सही ठहराने के लिए चुना था लेकिन ISI की यह साजिश उलटी पड़ गई और जिसे घुसपैठ समझा जा रहा था, वह जैश के सदस्यों का वास्तविक असंतोष निकला, जो खुद प्रदर्शनों का हिस्सा बन गए।
स्थिति बिगड़ते देख ISI ने जैश कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी को एक डोजियर सौंपकर रावलकोट (Rawalakot) में प्रदर्शनों में शामिल 23 आतंकियों पर तुरंत लगाम कसने की हिदायत दी है।मासूमों पर जुल्म और मसूद अजहर का गायब होनाअब जैश के लोगों ने ही पाक सेना पर पाकिस्तानी प्रतिष्ठान पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गोलियां चलाने, उन्हें जबरन गायब करने और अत्यधिक बल प्रयोग करने के संगीन आरोप लगाए हैं।
वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद से मसूद अजहर (Masood Azhar) समेत जैश की शीर्ष नेतृत्व छिपा हुआ है और कोई सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है, जिससे कैडर अपने संगठन से जुड़ने पर ही सवाल उठा रहे हैं और भगदड़ मच रही है। ऐसी स्थिति में रावलकोट में जैश के ठिकानों पर संकट मंडराने लगा है। उन्हें स्थानीय समर्थन खोने का डर सता रहा है।
खुफिया ब्यूरो (IB) के अनुसार, जैश का मानना है कि पाकिस्तान की इस कठोर कार्रवाई ने स्थानीय आबादी को अलग-थलग कर दिया है, जिसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।