Top News Today: केंद्र सरकार ने असम के सिलचर में दो हजार करोड़ से ज्यादा की लागत वाला नया एयरपोर्ट बनाने को मंजूरी दे दी है। यह हवाई अड्डा बराक घाटी और पूरे पूर्वोत्तर इलाके को बेहतर हवाई संपर्क देने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। वहीं, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का विवाद बढ़ गया है।
इसी बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बड़ा बयान देते हुए <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/mayawati data-vars-anchor-text=मायावती data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>मायावती को बड़ी नेता बताया और उनसे कांग्रेस के साथ आने की अपील की। पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें...सिलचर में 2014 करोड़ का नया एयरपोर्ट बनेगामोदी कैबिनेट ने असम के सिलचर में नया एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी दे दी है।
इसकी अनुमानित लागत 2,014 करोड़ रुपये है। यह एयरपोर्ट सिलचर के डोलू इलाके में बनेगा। व्यस्त समय में यह 800 यात्रियों को संभाल सकेगा और साल में करीब 10.1 लाख यात्री आ सकेंगे। अभी सिलचर एयरपोर्ट का मालिकाना हक वायुसेना और एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास है। नागरिक उड़ानें 70 एकड़ वाले हिस्से से चलती हैं। नया एयरपोर्ट बराक घाटी और आसपास के पूर्वोत्तर इलाकों को हवाई कनेक्शन देगा।
इससे पर्यटन भी बढ़ेगा। पूरा पैसा एयरपोर्ट अथॉरिटी अपने आंतरिक संसाधनों से देगी। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/national/new-airport-will-be-built-in-silchar-assam-at-cost-of-rs-2000-crore-modi-cabinet-approves-201795603573608.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...'मायावती बड़ी नेता, हमारे साथ आएं'यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर विवाद चल रहा है।
सपा ने पांच उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी, जिसमें सहारनपुर की दो सीटें भी शामिल हैं। इससे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद नाराज हो गए। मसूद ने कहा कि मायावती बहुत बड़ी नेता हैं और वे चाहते हैं कि बहन जी कांग्रेस के साथ आएं। उन्होंने कहा कि मैंने कभी मना नहीं किया। साथ ही साफ किया कि गठबंधन का फैसला मायावती को ही करना है।
मसूद ने सपा पर भी सवाल उठाए कि बातचीत चल रही है तो उम्मीदवारों की लिस्ट क्यों निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व से चर्चा करेंगे कि सपा के साथ सीट बंटवारे की बात आगे बढ़ानी चाहिए या नहीं। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/mayawati-is-big-leader-come-with-us-imran-masood-statement-amid-seat-sharing-dispute-with-sp-201795605777574.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...अमानतुल्लाह खान ने मानी इलाके की दुर्दशाआप विधायक अमानतुल्लाह खान ने अपने <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/assembly-elections/delhi-elections/constituency/okhla data-vars-anchor-text=ओखला विधानसभा data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>ओखला विधानसभा क्षेत्र की बुरी हालत स्वीकार की।
उन्होंने कहा कि इलाके में गंदगी, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और ट्रैफिक जाम की समस्याएं हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। खान ने ऐलान किया कि वे खुद झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरेंगे और साफ-सफाई करेंगे। साथ ही पुलिस और एमसीडी के साथ मिलकर अतिक्रमण हटवाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इलाके की तस्वीरें भी दिखाईं।
अमानतुल्लाह खान तीन बार के विधायक हैं और 2025 के चुनाव में अपनी सीट बचाकर जीते थे। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/ncr/aap-mla-amanatullah-khan-says-he-will-remove-encroachments-from-okhla-201795605813397.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...सिनेमा हॉल को सीएम शुभेंदु का सख्त निर्देशपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स संचालकों को साफ निर्देश दिया कि बांग्ला फिल्म ‘साधक बामाखेपा’ का शो प्राइम टाइम में जारी रखा जाए।
यह फिल्म एक हिंदू संत के जीवन पर आधारित है। कुछ हॉल और मल्टीप्लेक्स 27 नवंबर को रिलीज होने वाली एक हिंदी फिल्म के लिए जगह बनाने के लिए ‘साधक बामाखेपा’ को हटा रहे थे। मुख्यमंत्री ने नबान्न में फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और हॉल मालिकों की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक प्राइम टाइम में शो देना जरूरी होगा।
नियम नहीं मानने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/national/suvendu-adhikari-directed-that-bengali-film-sadhak-bamakhepa-be-screened-during-prime-time-in-west-bengal-201795606720077.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर..>पढ़ें पूरी खबर..1 दिसंबर से गैस सिलेंडर बुकिंग पर असरदेशभर में इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस इस्तेमाल करने वाले करोड़ों परिवारों के लिए जरूरी खबर है।
दिसंबर 2026 में गैस सिलेंडर बुक करने से पहले आधार बायोमेट्रिक ई-केवाईसी की स्थिति जरूर चेक कर लें। अगर यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है तो गैस सब्सिडी पर असर पड़ सकता है। नवंबर में सरकार या तेल कंपनियों ने आधार ई-केवाईसी को लेकर कोई नया नियम नहीं निकाला है। फिर भी बुकिंग से पहले स्थिति जांच लेना जरूरी है।
<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/business/lpg-gas-cylinder-rules-change-from-1-dec-check-8-major-details-201795603376494.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर…>पढ़ें पूरी खबर…