अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की तगड़ी तारीफ की है। गुजरात बीजेपी की तरफ से दिवाली बाद नए साल के उपलक्ष्य में आयोजित स्नेहमिलन कार्यक्रम को पीएम मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। पीएम मोदी ने गुजरात के राज्यपाल जिस तरह से कार्यक्रमों की योजना बनाते हैं। उससे मुझे आनंद होता है।
उन्होंने कहा कि गांवों में जाते हैं। उन्होंने गुजरात के दलितों का दिल जीत लिया है। इसके कारण उन्हें लोक भवन अपना घर लगता है। मोदी ने कहा कि आचार्य देवव्रत ने सहज तरीके दलितों को अपना बना लिया है।100 साल का भविष्य तय होगापीएम मोदी ने कहा कि गवर्नर कहीं न कही स्वच्छता के कार्यक्रम करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमें आगे भी अच्छा काम करना है।
पीएम मोदी ने कहा कि गवर्नर की अगुवाई में प्राकृतिक खेती का काम भी बहुत सुंदर तरीके से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात ने पानी बचाने की दिशा में भी काम किया। उन्होंने आगे कहा कि अभी लोगों को समझ नहीं आएगा कि क्या चल रहा है लेकिन ये सभी उपलब्धियां गुजरात के अगले 100 का भविष्य तय करेंगी।बड़ा काम कर रहे हैं गवर्नरप्राकृतिक खेती और गुजरात की धरती मां की रक्षा को पीएम मोदी ने बहुत बड़ा कार्य बताया।
गौरतलब हो कि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत लोक भवन में न सिर्फ लोगों से मिलते हैं बल्कि वे सतत गांवों का दौरा करते हैं। किसानों और लोगों के बीच जाते हैं। इसके लिए वह पहले कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं। वह प्राकृतिक खेती और स्वच्छता के मोर्चे पर कई साल से काम कर रहे हैं। हरियाणा से आने वाले आचार्य देवव्रत पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बने थे।
दिवाली के बाद जब पीएम मोदी गुजरात के दौरे पर आए थे। तो वह लोक भवन में ही रुके थे। आचार्य देवव्रत को अध्यापन और शैक्षणिक प्रशासन का 34 सालों का अनुभव है। वह 2 अगस्त 2015 को राज्यपाल बने थे।