Vastu Tips for Nameplate: वास्तु शास्त्र में घर की नामप्लेट या नेमप्लेट को शुभता और एनर्जी से जोड़कर देखा जाता है। घर के मेन दरवाजे पर सही दिशा में और सही तरीके से लगाई गई नेमप्लेट न केवल पॉजिटिव एनर्जी अट्रैक्ट करती है बल्कि घर में सुख, शांति, समृद्धि बनाए रखने में सहायक होती है। इसलिए नेमप्लेट लगाते समय वास्तु के अनुसार, दिशा, आकार, रंग और डिजाइन का विशेष ध्यान रखना चाहिए।घर में नेमप्लेट किस दिशा में लगानी चाहिए?वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर नेम प्लेट लगाना चाहिए।

उत्तर दिशा में नेमप्लेट लगाना शुभ माना जाता है। इसे धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। नेमप्लेट ऐसी जगह लगानी चाहिए, जहां आने-जाने वाले लोगों को घर का नाम आसानी से दिखाई दे।पूर्व दिशा में नेमप्लेट लगने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। इसे नई शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है।उत्तर पूर्व दिशा को भी नेमप्लेट के लिए शुभ स्थान माना गया है।नेमप्लेट का रंग कैसा होना चाहिए?वास्तु शास्त्र के अनुसार, नेमप्लेट का रंग घर की दिशा और पसंद के अनुरूप चुना जा सकता है।

घर की नेमप्लेट के लिए हल्के रंगों का इस्तेमाल शुभ माना गया है।सफेद रंग का नेमप्लेट- शांति का प्रतीक माना गया है।हल्का पीला रंग का नेमप्लेट- खुशहाली और पॉजिटिव एनर्जी के तौर पर देखा जाता है।हल्का हरा रंग का नेमप्लेट- ग्रोथ और ताजगी का संकेत देता है।क्रीम रंग का नेमप्लेट- सुंदरता के साथ सादगी भी दर्शाता है।नेमप्लेट में कैसे रंग नहीं इस्तेमाल करने चाहिए- बहुत अधिक गहरे या भड़कीले रंगों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।नेमप्लेट का आकार और डिजाइन कैसा होना चाहिए?नेमप्लेट का आकार साफ-सुथरा और क्लियर होना चाहिए।

नेमप्लेट पर नाम क्लियर अक्षरों में लिखा होना चाहिए। बहुत ज्यादा सजावट, अनावश्यक चित्र और ऊबड़-खाबड़ डिजाइन से बचें। सुंदर और साधारण डिजाइन घर के मुख्य द्वार को आकर्षक बनाता है।वास्तु विद्या के अनुसार, रेक्टेंगल नेमप्लेट को अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसके अलावा चौकोर डिजाइन भी चुना जा सकता है।नेमप्लेट लगाते समय किन गलतियों से बचें?घर के मुख्य द्वार पर टूटा या चिटका हुआ नेमप्लेट न लगाएंनेमप्लेट पर धूल और गंदगी जमा न होने देंबहुत छोटी या अस्पष्ट लिखावट से बचेंनेमप्लेट को ऐसी जगह न लगाएं, जहां वह दरवाजे के पीछे छिप जाएनेमप्लेट के आस-पास रोशनी होनी चाहिएडिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।

विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।