अहमदाबाद : 2027 गुजरात विधानसभा चुनावों में दिलचस्प होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बीजेपी के गढ़ गुजरात में कांग्रेस ने अपने तेजतर्रार महासचिव रणदीप सुरजेवाला को उतारा है। कांग्रेस ने बीजेपी मजबूत बूथ की काट 'वोट रक्षक' से करने की रणनीति बनाई है। गुजरात में संगठन की कमान पूर्व मंत्री और खुद बूथ प्रमुख रह चुके जगदीश विश्वकर्मा के हाथों में है।
संगठन-सरकार का अनुभव रखने वाले जगदीश विश्वकर्मा ओबीसी वर्ग से आते हैं। जगदीश विश्वकर्मा 4 अक्टूबर 2025 को अध्यक्ष बने थे। ऐसे में वह एक साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।सेमीफाइनल में बीजेपी का डंकाजगदीश विश्वकर्मा की उम्र 53 साल है। उनके पिछले एक साल के कार्यकाल में स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहा है।
इतना ही नहीं हाल ही में संपन्न हुए गांधीनगर नगर निगम चुनावों के साथ दूसरी नगर पालिका में दबदबा बरकरार रखा था। इन चुनावों को गुजरात में 2027 के फाइनल मुकाबले से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था। गुजरात में सरकार की बागडोर भूपेंद्र पटेल और हर्ष संघवी के पास है। हर्ष संघवी को पिछले साल बड़ा प्रमोशन मिला था।
उनके पास सरकार में पास हैवीवेट विभाग हैं। वह गुजरात बीजेपी के एकमात्र नेता हैं जो गृह राज्य मंत्री के बाद इस विभाग को कैबिनेट मंत्री के तौर संभाल रहे हैं।बीजेपी संगठन में नए प्रयोगअब बात जगदीश विश्वकर्मा की। जगदीश विश्वकर्मा ने बीते एक साल के संगठन की नई टीम बनाने के साथ कई ऐस प्रयोग किए हैं। जिनकी चर्चा खूब हो रही है।
वे पार्टी के गेमचेंजर कदम रहे टिफिन बैठक पर लौटे हैं। विश्वकर्मा की मजबूती यह है कि वे टेकसेवी हैं। इतना ही नहीं उनकी मेमोरी काफी शॉर्प है। वे कार्यकर्ताओं के नाम याद रखते हैं। नाम से ही बुलाते हैं। कई मीटिंग में जब उन्होंने कार्यकर्ताओं को नाम लेकर बुलाया तो वे दंग रह गए।फिजूलखर्ची पर लगाई रोकजगदीश विश्वकर्मा ने टिफिन बैठक के साथ फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के साथ पार्टी के संगठन में पुराने और समर्पित लोगों को स्थान देने और सामंजस्य स्थापित करने पर फोकस किया है।
अहमदाबाद शहर बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके जगदीश विश्वकर्मा काफी छोटे काफिले के साथ प्रवास करते हैं। जगदीश विश्वकर्मा बूथ सशक्तिकरण पर फोकस रहे हैं। तकनीक को तवज्जो देने वाले विश्वकर्मा ने पार्टी संगठन में ऑनलाइन मीटिंगों की संख्या बढ़ाई है ताकि कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में जनता के बीच रह सकें।
समय की बचत हो। उन्हें कम से कम गांधीनगर आना पड़े।विश्वकर्मा के सामने क्या चुनौतियां2022 के चुनावों में नरेंद्र-भूपेंद्र का नारा रहा था। गुजरात में पटेल और पाटिल की जोड़ी ने चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की थी। इस बार जगदीश विश्वकर्मा के सामने भी अच्छे प्रदर्शन की चुनौती है। विश्वकर्मा के लिए राहत की बात यह है कि अभी तक कांग्रेस खुद को बेहतर और विश्वसनीय विकल्प के तौर पेश नहीं कर पाई लेकिन आदिवासी क्षेत्रों में चैतर वसावा की लोकप्रियता ने चुनौती खड़ी की है, हाल ही में कोली, पाटीदार सीएम की चर्चा ने विश्वकर्मा के लिए जाति वाली चुनौती खड़ी की है।
गुजरात में दिसंबर में पारा फिर चढ़ेगा क्योंकि ग्राम पंचायत चुनाव होने की उम्मीद की जा रही है। ये चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं होते हैं।