भुवनेश्वर : ओडिशा पुलिस ने वारदात के 5 दिनों के भीतर सुबर्णपुर जिले की सुदाम मर्डर केस की मिस्ट्री सुलझा ली है। सुदाम नाग की हत्या 17 नवंबर को हुई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सुदाम की हत्या उसकी पत्नी कबिता ने अपने दो प्रेमियों से कराई थी। उसने हथियार खरीदने के लिए अपना मंगलसूत्र गिरवी रखकर प्रेमी को पैसे दिए थे।
वारदात से पहले वह फोन कॉल के जरिये अपने पति सुदाम की पल-पल की खबर गोली मारने वाले प्रेमी त्रिलोचन को देती रहीं। पुलिस ने इस केस में कबिता और उसके दो प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया है।17 नवंबर को हुई थी सुदाम की हत्याओडिशा के सुबर्णपुर जिले में पंकेल छक के पास 17 नवंबर को सुदाम नाग मृत मिला था। उसके शरीर में गोलियों के चार निशान मिले।
उसकी पत्नी कबिता नाग ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात लोगों ने उसके पति की हत्या कर दी है। कबिता के हावभाव से पुलिस की शक की सुई उसकी ओर घुम गई। कॉल डिटेल खंगालने पर पुलिस को कविता के मोबाइल फोन से आरोपी त्रिलोचन और युबराज से बातचीत के सबूत मिले, जो वारदात से पहले किए गए थे। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद सारा सच उगलवा लिया।पति की रोकटोक से गुस्से में थी कबितापुलिस के अनुसार, सुदाम की पत्नी कबिता नाग का त्रिलोचन बाग उर्फ टिंकू से अफेयर चल रहा था।
इससे पहले वह दूसरे आरोपी युवराज साहू के साथ भी लगभग 12 सालों से अवैध रिलेशन में रही। सुदाम को जब कबिता और त्रिलोचन के रिश्ते के बारे में पता चला, वह आगबबूला हो गया। उसने त्रिलोचन को अपने घर में नहीं आने की चेतावनी दी। साथ ही, पत्नी कबिता को हिदायत दी कि वह दूसरे मर्दों से संपर्क नहीं रखे। इसके बाद कबिता ने त्रिलोचन के साथ मिलकर पति सुदाम को मारने का प्लान बनाया।मंगलसूत्र गिरवी रखकर आरोपी ने खरीदी पिस्टलत्रिलोचन के पास हथियार खरीदने के पैसे नहीं थे, तब कबिता ने अपना मंगलसूत्र उसे दे दिया।
त्रिलोचन ने एक सुनार के पास मंगलसूत्र 45 हजार रुपये में गिरवी रखा और उस रकम से राउरकेला में देसी पिस्टल और गोलियां खरीदीं। पुलिस के अनुसार, त्रिलोचन के बैंक अकाउंट से पता चला कि उसने फोन-पे के जरिये पिस्टल के लिए पेमेंट किया। इसके बाद कबिता ने पति की रेकी के लिए अपने पुराने प्रेमी युबराज की ड्यूटी लगाई।
17 नवंबर को युबराज पूरे दिन सुदाम नाग के पीछे-पीछे रहा और इसकी जानकारी कविता को देता रहा। कविता वॉट्सऐप कॉल के जरिये त्रिलोचन उर्फ टिंकू को खबर देती रही।प्रेमी युबराज से कविता ने कराई पति की रेकी17 नवंबर की शाम जब सुदाम अपनी बाइक लेने डुंगुरीपाली के पठान गैरेज पहुंचा तो वहां त्रिलोचन पहले से मौजूद था।
पंकेल छक के पास सुदाम को रोककर त्रिलोचन ने उस पर दो गोलियां चलाईं। जब सुदाम घायल होकर गिर पड़ा तो उसने दो गोलियां और मारीं। इसके बाद वॉट्सऐप कॉल कर उसने कविता को मौत के बारे में कन्फर्म किया। पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में कविता और युबराज को गिरफ्तार किया। आरोपी त्रिलोचन भी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल, 6 मोबाइल फोन और दो बाइक जब्त की है।