संसद में NDA सरकार को दो तिहाई सांसदों का बहुमत हासिल होने के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने ऐलान कर दिया है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम बहुत जल्द लागू किया जाएगा। दरअसल, संसद के शीतकालीन सत्र से पहले ही परिसीमन बिल को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं, लेकिन इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा जा रहा है।

विपक्ष इसके लिए तैयार नहीं है और इसके आने के बाद महिलाओं को तय आरक्षण मिल सकेगा।नारी शक्ति वंदन अधिनियन साल 2023 में पारित हो चुका है, लेकिन अमल नहीं हुआ है। अब सरकार परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन बिल को पेश करने की कोशिश में है। इसके तहत लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर 850 पर पहुंच जाएंगी। इधर, विपक्ष की मांग है कि महिलाओं के लिए आरक्षण मौजूदा सीटों की संख्या पर ही मिले।

भाजपा पहले भी कह चुकी है कि बगैर परिसीमन आरक्षण लागू करना संभव नहीं है।नितिन नवीन के संकेतरविवार को नितिन नवीन चंडीगढ़ में थे। उन्होंने नगर निगम चुनावों से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की थी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था, 'जाने से पहले मैं एक और बात कहना चाहूंगा। महिलाओं के स्वाभिमान और सुरक्षा के साथ-साथ आने वाले समय में हम महिलाओं को उनके अधिकारों के मामले में भी आगे बढ़ाएंगे।' नवीन ने कहा, 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम बहुत जल्द लागू किया जाएगा।

चिंता न करें। मोदी के नेतृत्व में हमने जो संकल्प लिया है, हमारी पार्टी जब भी कोई संकल्प लेती है, तो सरकार उसे पूरा करती है।'सरकार का क्या है प्लानअटकलें हैं कि केंद्र सरकार संसद के विशेष सत्र या फिर शीतकालीन सत्र में परिसीमन से संबंधित विधेयक पेश कर सकती है। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।

इस दौरान सरकार परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण संशोधन विधेयक और संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को अपनी प्रमुख विधायी प्राथमिकता के रूप में पेश कर सकती है।प्रस्तावित विधेयकों का उद्देश्य परिसीमन के जरिये लोकसभा की मौजूदा 543 सीट की संख्या बढ़ाकर अधिकतम 850 करना और 2029 के आम चुनाव से पहले संसद तथा राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ करना है।अभी कितने सांसद हैं साथविधेयक पारित कराने के लिए सरकार को दो-तिहाई बहुमत जुटाना होगा।

मौजूदा 540 सदस्यीय लोकसभा में इसके लिए 361 मतों की आवश्यकता होगी। तीन सीटें रिक्त हैं। पीटीआई के मुताबिक, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA के पास करीब 320 सदस्य हैं। ऐसे में सरकार को विपक्ष के कुछ दलों का समर्थन हासिल करना होगा।एजेंसी से बातचीत में सरकार के एक वरिष्ठ पदाधिकारी भरोसा जता चुके हैं कि विधेयक 15 से 18 मतों के अंतर से पारित हो जाएगा।

हालांकि, NDA के एक सांसद ने कहा कि जब तक सदन में कामकाज सुचारू रूप से नहीं चलेगा, तब तक संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा और मतदान कराना मुश्किल होगा। विपक्ष अलर्ट मोड परखबरें हैं कि विपक्षी दलों ने अपने सांसदों से लंबे कार्यक्रमों में व्यस्तता से बचने के लिए कहा है। एजेंसी से बातचीत में कांग्रेस के एक सांसद ने कहा था, 'सांसदों को स्पष्ट रूप ये यह नहीं कहा गया है कि दिल्ली में ही रहें, लेकिन यह सलाह जरूर दी गई है कि वो अपने कार्यक्रमों को इस तरह से रखें कि जरूरत पड़ने पर एक दिन के नोटिस पर दिल्ली में उपलब्ध हो जाएं।' समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने कहा, 'विपक्षी दलों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

वैसे, हमारी पार्टी के सांसद तो उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और जरूरत पड़ने पर वे किसी भी परिस्थिति में एक दिन के भीतर ही दिल्ली पहुंच जाएंगे।'