पिछले दिनों अरुणाचल प्रदेश के कुछ जगहों का नाम बदलने को लेकर भारत और चीन के बीच तनातनी रही है। इस बीच, दोनों देशों ने वास्तविक रेखा (LAC) पर गलवान घाटी जैसी घटना को टालने और तनाव को कम करने के लिए हाई लेवल बैठकें की हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बुधवार (25 नवंबर) को बताया कि भारतीय और चीनी सेनाओं ने इस महीने अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में उच्चस्तरीय वार्ता की, जिसमें सीमा प्रबंधन एवं LAC पर लंबित मुद्दों के समाधान पर ध्यान केंद्रित किया गया।
माना जा रहा है कि कई दिनों तक चली यह वार्ता सीमा पर चीनी सैनिकों की आक्रामक सैन्य गतिविधियों की खबरों के बीच हुई। खासतौर पर अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों की खबरें सामने आई थीं।सितंबर में भी दोनों सेनाओं के वरिष्ठ सैन्य कमांडरों ने अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में सीमा के दोनों ओर दो चरणों में फ्लैग मीटिंग की थी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सवाल के जवाब में बुधवार को नियमित प्रेस वार्ता के दौरान कहा, भारत और चीन कूटनीतिक एवं सैन्य माध्यमों से नियमित रूप से संपर्क में रहते हैं और आप इन माध्यमों से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा, हाल ही में पूर्वी सेक्टर में वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की एक बैठक हुई।
दोनों पक्षों के बीच बातचीत में सीमा प्रबंधन को बेहतर बनाने और LAC पर लंबित मुद्दों के समाधान पर ध्यान केंद्रित किया गया।बातचीत का उद्देश्य शांति और स्थिरता बनाए रखनाजायसवाल ने कहा कि इस तरह की बातचीत का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना तथा किसी भी तरह के तनाव को बढ़ने से रोकना है।
इस महीने के दूसरे सप्ताह में हुई वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया ने किया, जो नगालैंड के दीमापुर के पास मुख्यालय वाली सेना की तीसरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग हैं। वहीं, चीनी पक्ष का नेतृत्व उनके समकक्ष अधिकारी ने किया। सैन्य और कूटनीतिक वार्ताओं में भारत चीन को यह बताता रहा है कि समग्र द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास और प्रगति के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता बनाए रखना महत्वपूर्ण है।50,000 जवान पूर्वी लद्दाख में तैनातपिछले डेढ़ साल में दोनों देशों ने अपने संबंधों को फिर से सुधारने के लिए कई कदम उठाए हैं।
वर्ष 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़पों के बाद दोनों देशों के संबंधों में भारी तनाव आ गया था। दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद तनाव कम करने की दिशा में कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने के कारण भारतीय सेना के करीब 50,000 जवान पूर्वी लद्दाख के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों में तैनात हैं।
अधिकारियों के अनुसार, चीन ने भी इतनी ही संख्या में सैनिकों की तैनाती की है। पिछले साल पूर्वी लद्दाख में हुए सैन्य गतिरोध के बाद भारत ने अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में भी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपनी समग्र सैन्य तैयारियां मजबूत की हैं।दोनों देशों के संबंधों में आई थी गिरावटजायसवाल ने उस रिपोर्ट पर पूछे गए एक सवाल का भी जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/operation-sindoor data-vars-anchor-text=ऑपरेशन सिंदूर data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सैनिकों की गतिविधियों पर नजर रखने और सैन्य ठिकानों की निगरानी करने के लिए पाकिस्तान ने चीन के उपग्रहों से मिले आंकड़ों का इस्तेमाल किया हो सकता है।
उन्होंने कहा, हमने इस विशेष मुद्दे पर मीडिया की कुछ खबरें देखी हैं। हम ऐसे घटनाक्रमों पर करीब से नजर रखना जारी रखेंगे, जिनका हमारे सुरक्षा हितों पर असर पड़ सकता है और उचित कदम उठाएंगे। चीनी उपग्रहों से मिले आंकड़ों के इस्तेमाल को लेकर यह नई खबर ऐसे समय आई है, जब नई दिल्ली और बीजिंग दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
पूर्वी लद्दाख में चार साल से अधिक समय तक चले सैन्य गतिरोध के दौरान दोनों देशों के संबंधों में भारी गिरावट आई थी।नई दिल्ली आए थे शी जिनपिंगअक्टूबर 2024 में दोनों पक्षों ने पूर्वी लद्दाख में तनाव के अंतिम दो बिंदुओं देपसांग और डेमचोक से सैनिकों की वापसी के समझौते को अंतिम रूप दिया था। समझौते को अंतिम रूप दिए जाने के कुछ दिनों बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कजान में बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कई फैसले किए।
पिछले साल अगस्त में मोदी वार्षिक एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के तियानजिन शहर गए थे। एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर मोदी और शी के बीच व्यापक बातचीत हुई थी। इसके बाद सितंबर में मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बातचीत की थी।