महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि एक युवक ने अपने प्रेमिका की पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच जारी है। खास बात है कि दोनों ही पेशे से इंजीनियर थे और शादी करने की तैयारी कर रहे थे। घटना पुणे जिले के हिंजवड़ी इलाके की है।सोमवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बाद में खुद पुलिस को फोन कर एंबुलेंस बुलाने का अनुरोध किया।
पुलिस के अनुसार, मृत महिला की पहचान विदर्भ के वर्धा जिले की रहने वाली कोमल डहाले के रूप में हुई है, जबकि आरोपी शुभम कालबांडे उसी क्षेत्र के बुलढाणा जिले का निवासी है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।IT में करते थे कामपुलिस उपायुक्त प्रदीप जाधव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दोनों हिंजवड़ी स्थित दो बड़ी आईटी कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे और पेशे के कारण ही एक-दूसरे के संपर्क में आए थे।
उन्होंने बताया कि दोनों पिछले साढ़े तीन साल से रिश्ते में थे। हालांकि, पिछले दो-तीन महीने से कुछ मुद्दों को लेकर उनके बीच अक्सर झगड़े हो रहे थे।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 साल की कोमल विप्रो कंपनी में काम करती थीं। जबकि, शुभम इन्फोसिस में था। दोनों के परिवारों को उनके रिश्ते की जानकारी थी और शादी के लिए भी तैयार हो गए थे।
खबर है कि कोमल को शक था कि शुभम उसे धोखा दे रहा है और उसका कहीं और चक्कर चल रहा है। इसके कारण ही दोनों के बीच कुछ समय से झगड़े हो रहे थे।देर रात शुरू हुआ झगड़ाजाधव के अनुसार, रविवार रात दोनों एक होटल में खाना खाने गए और बाद में हिंजवड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के सखारे बस्ती स्थित प्रिस्टीन पीजी में डहाले के कमरे पर लौट आए, जहां वह रहती थीं।
उन्होंने बताया कि रात करीब 12.30 बजे दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। कहासुनी ने तड़के करीब तीन बजे हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गुस्से में कालबांडे ने डहाले पर कई बार मुक्कों से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। हत्या कर बुलाई एंबुलेंसपुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 6.30 बजे आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर एंबुलेंस भेजने का अनुरोध किया।
पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि कालबांडे ने अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है। कैसे दिया वारदात को अंजामखबर है कि कोमल और शुभम के बीच देर रात झगड़ा शुरू हो गया था, जिसके बाद शुभम ने गुस्से में आकर कोमल पर हमला कर दिया था।
हालांकि, पुलिस की तरफ से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। गुस्से में आकर शुभम ने कोमल के सिर और गर्दन पर लात और मुक्के मार दिए। इस हमले में उनकी मौत हो गई थी।