महाराष्ट्र की राजनीति में NCP यानी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को लेकर अटकलों का दौर जारी है। अब चर्चाएं होने लगी हैं कि वरिष्ठ नेता शरद पवार ने बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के लिए मुख्यमंत्री पद की डिमांड रख दी है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। भारतीय जनता पार्टी या एनसीपी एसपी की तरफ से कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।ये घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब खबरें हैं कि सरकार परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों को पारित कराने की कोशिश में हैं।
हालांकि, अब तक संसद के शीतकालीन सत्र का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन संभावनाएं जताई जा रही हैं कि सरकार अप्रैल में असफल होने के बाद दोबारा बिल पेश कर सकती है। इसके लिए सरकार को दो तिहाई बहुमत की जरूरत होगी।क्या शरद पवार ने रख दी हैं मांगेंराज्य में पहले ही में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चाएं खत्म नहीं हुईं हैं।
न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र बताते हैं कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ शरद पवार की बात चल रही है। इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पवार ने बेटी सुप्रिया सुले के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग रख दी है। साथ ही कहा है कि इसके बदले में वह प्रस्तावित विधेयकों पर सरकार का समर्थन करेंगे।क्या मिलने वाला था केंद्रीय मंत्री का पदरिपोर्ट के अनुसार, सूत्र बताते हैं कि भाजपा ने शुरुआत में सुप्रिया सुले को केंद्रीय मंत्री पद की भी पेशकश की थी।
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले भी ऐसे संकेत दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अगर सुले कैबिनेट में आती हैं, तो उन्हें काफी खुशी होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अगर शरद पवार 2019 में NDA के साथ आते, तो राष्ट्रपति बन सकते थे।उन्होंने संभावनाएं जताई थीं कि कैबिनेट में नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है।
उन्होंने कहा था, 'कैबिनेट का विस्तार जो होने वाले है, पहले शीतकालीन सत्र से पहले होने की संभावनाएं थीं, लेकिन आंदोलन जो चल रहा है, अब शीतकालीन सत्र से पहले होता है या नहीं मुझे मालूम नहीं है। लेकिन बहुत जल्द विस्तार होने की संभावनाएं हैं। उसमें नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है और सभी जातियों को भी उसमें स्थान मिल सकता है।'पीएम मोदी और शरद पवार की बातजब पवार अस्पताल में भर्ती थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पवार की बात हुई थी।
एनसीपी एसपी दिग्गज के करीबी विट्ठल सेठ मनियार ने कहा था, 'आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का फोन साहेब की तबीयत के बारे में पूछने के लिए आया था। उन्होंने बहुत आदर और सम्मान के साथ साहेब से बात की थी। उन्होंने कहा था, 'साहेब आप पूरी तरह से आराम करें। सुप्रिया अब तैयार हैं। सुप्रिया और हम मिलकर देश को संभाल लेंगे।
प्लीज आराम करें। मेरा आपसे अनुरोध है।'सुप्रिया सुले का परिसीमन पर क्या है रुखसुप्रिया सुले ने 16 नवंबर को कहा था, 'कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर राज्य के लिए एक ही फॉर्मूला होना चाहिए। दूसरा, परिसीमन के दौरान महिला आरक्षण लागू किया जाना चाहिए। हम महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित कर चुके हैं। अब इसे लागू किया जाना चाहिए।' सुले ने कहा कि उन्हें अभी तक परिसीमन संबंधी पूरा विधेयक नहीं मिला है और न ही उन्होंने इसे पूरी तरह पढ़ा है।
उन्होंने कहा कि इसके प्रावधानों का अध्ययन करने के बाद ही वह अपना अंतिम रुख तय करेंगी। उन्होंने कहा, 'कुछ लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 30 से 50 लाख तक है। ऐसी स्थिति में सांसदों के लिए पांच करोड़ रुपये की आवंटित राशि से विकास कार्य कराना मुश्किल हो जाता है।' उन्होंने कहा, 'इस दुनिया में कोई भी चीज पूरी तरह दोषरहित नहीं है।
हो सकता है कि 10 से 15 प्रतिशत मामलों में कुछ समस्याएं हों। हालांकि, परिसीमन एक निर्धारित फॉर्मूले के अनुसार किया जाता है। हमें सरकार पर भरोसा रखना चाहिए कि यह प्रक्रिया उसी फॉर्मूले के आधार पर पूरी की जाएगी।' उन्होंने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया कोई नई बात नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के कार्यकाल में भी परिसीमन हुआ था।