आशुतोष रांका यानी कॉकरोच जनता पार्टी के शीर्ष नेता, उन्होंने कहा है कि जंतर मंतर पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग भी उनका समर्थन कर रहे थे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और अन्य पार्टियों के काम करने के तरीके की भी तुलना की है। साथ ही साफ किया है कि CJP भाजपा को वोट देने से किसी को नहीं रोक रही है।आशुतोष रांका ने स्कूल के दौरों को लेकर भाजपा पर जमकर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा है कि भाजपा शासित राज्य रचनात्मक तरीके से भी तो बातों को ले सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक की तारीफ की है। साथ ही कहा है कि भाजपा की मानसिकता है कि उनसे कोई भी सवाल न करे। उन्होंने कहा कि Gen Z अब इसे सहन नहीं करता है।भाजपा को वोट वाला बयानसीजेपी नेता ने कहा कि वह किसी को भाजपा को वोट देने से नहीं रोक रहे हैं।
हस्तक्षेप पॉडकास्ट में रांका ने कहा, 'मैं राजस्थान गया क्या हुआ? पत्थर मारे दीपके महाराष्ट्र में घूमा क्या किया? उस पर एफआईआर करा दी। यूपी में सौरव गया नोएडा वोडा घूमने वहां पर गुंडे भेज दिए। वो फर्क है बस। और इसीलिए लोग चिढ़ते हैं। इसीलिए और इसीलिए हम लोगों को प्रॉब्लम है। क्या तुम कंस्ट्रक्टिव भी तो ले सकते हो'उन्होंने कहा, 'राजस्थान में एजुकेशन सेक्रेटरी बुला के हम उससे पूछ सकते थे कि भाई क्या पांच चीजें हैं?
क्या चाहते हो? मैं वोट तो मांग नहीं रहा हूं या मैं ये नहीं बोल रहा हूं कि भाजपा को वोट मत दो या इसको वोट दो या उसको मत दो। तुम भी कंस्ट्रक्टिवली ले सकते थे। कर्नाटका वालों ने भी लिया, पंजाब वालों ने भी लिया। लेकिन वो माइंडसेट नहीं है इनका।'चेतावनी दे दीरांका ने आगे कहा, 'इनका माइंडसेट वही है कि डिसिप्लिन में रह।
कोई सवाल न करें। ठीक है? और दब के रह रहे। अब वह अब हम सहन नहीं करेंगे। वह Gen Z सहन नहीं करते। हम बिल्कुल सवाल करेंगे। अगर गलत करोगे तो और ढंग से बात करोगे तो हम बात भी करेंगे। हमने ये तो कभी बोला नहीं। मैं तो आज भी बोल रहा हूं। हम आज भी सरकार से किसी भी मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार हैं।'जंतर मंतर वाले राज खोलेजब पूछा गया कि क्या भाजपा नेताओं के घर से भी आपको समर्थन मिल रहा है।
इसपर सीजेपी नेता ने कहा, 'जैसे जंतर मंतर पर मुझे याद है कि बहुत सारे लोग आते थे काउंसलर्स वगैरह एमएलए वगैरह के आते थे।' उन्होंने कहा, 'वो वो पीछे आते थे वो ऊपर नहीं चढ़ते थे।' उन्होंने कहा कि हां भाजपा के आते थे। रांका ने बताया, 'केंद्रीय मंत्रियों के बच्चे हैं, जिन्होंने हमें सपोर्ट मैसेजेस भेजे हैं जिनसे मिले हैं उन्होंने बोला है कि हम तुम्हारे के साथ हैं।' जंतर मंतर पर हुआ प्रदर्शनजून और जुलाई के बीच सीजेपी के बैनर तले राजधानी दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर बड़ा प्रदर्शन हुआ था।
तब सीजेपी ने शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान को हटाने समेत कई मांगें की थीं। आंदोलन मुख्य रूप से पेपर लीक के मुद्दे के खिलाफ हो रहा था। बाद में सरकार की तरफ से मांगें मान लिए जाने के बाद सीजेपी ने आंदोलन खत्म कर दिया था। इसके बाद पार्टी ने SIR और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया था।
अक्टूबर में इसे लेकर प्रदर्शन बुलाया गया था, लेकिन एयरपोर्ट से तीनों नेताओं अभिजीत दीपके, रांका और सौरभ दास को हिरासत में ले लिया गया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था। इसके बाद रांका और दास को जंतर मंतर में प्रवेश करने के बाद हिरासत में लिया गया था। दरअसल, जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल की जगहों की सूची में से हटा दिया गया है।