मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने ने हिमाचल कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों को संवैधानिक संस्थाओं के फैसलों की आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन पूरी संस्था को निशाना बनाना गलत है। उन्होंने छात्रों को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए पहाड़ों की चढ़ाई की तरह धैर्य और निरंतर प्रयास करने की सलाह दी।
सीजेआई ने कहा कि सफलता के लिए परिवार और शिक्षकों के साथ ही समाज का भी सहयोग जरूरी है।संवैधानिक संस्थाओं को ही निशाना बनाने से बचेंसीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकांत धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह से इतर विद्यार्थियों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों को संवैधानिक संस्थाओं के फैसलों की आलोचना करने का पूरा अधिकार है, लेकिन उन्हें संस्थाओं को ही निशाना बनाने से बचना चाहिए।
सीजेआई ने किसी फैसले से असहमति और उस संस्था पर सवाल उठाने के बीच अंतर को भी बताया।ऐसी सोच… ऐसा क्यों कहा?सीजेआई ने संवैधानिक संस्थाओं पर हमला नहीं बोलने की वजह भी बताई। सीजेआई ने कहा कि किसी फैसले से असहमति (फैसले की आलोचना) और संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाने के बीच अंतर को समझना जरूरी है। लोग कई बार किसी संस्था के निर्णय और उस संस्था के बीच अंतर नहीं कर पाते।
ऐसी सोच लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने वाली संस्थाओं के प्रति आम नागरिकों के भरोसे को कमजोर कर सकती है।आलोचना का अधिकार लेकिन संस्था को निशाना बनाना गलतसीजेआई सूर्यकांत ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवैधानिक संस्थाओं के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि किसी निर्णय की आलोचना करना नागरिकों का अधिकार है। लोकतंत्र में असहमति और आलोचना के लिए जगह होनी चाहिए, लेकिन किसी निर्णय के आधार पर पूरी संस्था को निशाना बनाना उचित नहीं है।पहाड़ों की चढ़ाई की तरह जीवन में भी धैर्य जरूरीदीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने विद्यार्थियों को जीवन में अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए धैर्य बनाए रखने की सलाह दी।
हिमालय की पहाड़ियों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पहाड़ों में किसी मंजिल तक पहुंचने का रास्ता शायद ही कभी सीधा होता है। जीवन में भी सफलता का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता। इसके लिए लगातार प्रयास, धैर्य और कठिनाइयों का सामना करने की क्षमता जरूरी है।उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी याद दिलाया कि कोई व्यक्ति अकेले पहाड़ की चढ़ाई पूरी नहीं करता।
इसी तरह जीवन में आगे बढ़ने के लिए परिवार, शिक्षकों, मित्रों और समाज का सहयोग महत्वपूर्ण होता है। डिग्री हासिल करने के बाद विद्यार्थियों के सामने नए अवसरों के साथ नई जिम्मेदारियां भी आती हैं। उन्होंने युवाओं से अपने ज्ञान और क्षमताओं का उपयोग समाज के हित में करने का आह्वान किया।702 विद्यार्थियों को डिग्रियां, 32 स्वर्ण पदक प्रदान किएहिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह धर्मशाला स्थित राजकीय महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया।
समारोह में कुल 702 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं और 32 स्वर्ण पदक दिए गए। इनमें 23 स्वर्ण पदक छात्राओं को मिले।डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 584 स्नातकोत्तर, 29 स्नातक और 48 पीएचडी शोधार्थी शामिल थे। इनके अलावा डिप्लोमा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भी दीक्षांत समारोह का हिस्सा बने।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समाचार पत्र और शिक्षकों की लिखी पांच पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।स्वर्ण पदकों में छात्राओं की संख्या अधिक रहने को उच्च शिक्षा में उनकी उपलब्धियों के रूप में देखा जा रहा है। समारोह में विद्यार्थियों और उनके परिजनों के साथ विश्वविद्यालय के शिक्षक तथा अधिकारी भी उपस्थित रहे।डिग्री के साथ समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी भी : सुक्खूमुख्यमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/sukhwinder-singh-sukhu data-vars-anchor-text=सुखविंदर सिंह सुक्खू data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिग्री केवल उनकी मेहनत और शैक्षणिक उपलब्धि की पहचान नहीं है, यह समाज और देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी भी दर्शाती है।
किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसके शिक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक होते हैं।उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी हासिल करना नहीं है। शिक्षा से व्यक्ति में सोचने-समझने की क्षमता विकसित होती है। इससे शोध, नए विचारों, नवाचार और समाज में सकारात्मक बदलाव का रास्ता खुलता है। युवाओं को शिक्षा के माध्यम से अपने आसपास की समस्याओं को समझने और उनके समाधान में योगदान देने की कोशिश करनी चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), रोबोटिक्स, जैव प्रौद्योगिकी, डेटा साइंस और डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहे हैं।
ऐसे समय में शिक्षा व्यवस्था को युवाओं को केवल रोजगार पाने के लिए तैयार नहीं करना चाहिए, उन्हें रोजगार देने, शोध करने और नए आविष्कारों को बढ़ावा देने में भी सक्षम बनाना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से बदलती तकनीक के अनुरूप अपनी क्षमता विकसित करने और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।हिमालय की चुनौतियों पर शोध का केंद्र बने विश्वविद्यालय : राज्यपालराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने केंद्रीय विश्वविद्यालय से हिमालयी क्षेत्रों की समस्याओं पर उपयोगी शोध का प्रमुख केंद्र बनने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, जल संरक्षण, जैव विविधता और ग्रामीण विकास जैसे विषय हिमालयी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं। विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ समाज की वास्तविक जरूरतों को भी समझना चाहिए।उन्होंने कहा कि ज्ञान व्यक्ति को सक्षम बनाता है, मूल्य उसे सही दिशा देते हैं और दृढ़ निश्चय लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करता है।
डिग्री से पहचान मिल सकती है, लेकिन व्यक्ति का चरित्र और उसके संस्कार उसे लंबे समय तक सम्मान दिलाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, विनम्रता और जीवनभर सीखते रहने की भावना बनाए रखने की सलाह दी।राज्यपाल ने हिमालय के पर्यावरण और सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास की प्रक्रिया प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर आगे बढ़नी चाहिए।
उन्होंने विश्वविद्यालय में हिमालयी पारिस्थितिकी, आपदा से निपटने की तैयारी, जल संसाधन, जनजातीय समुदायों, प्राकृतिक खेती और पर्यटन जैसे विषयों पर विशेष शोध को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में होने वाला शोध क्षेत्र के सतत विकास में उपयोगी साबित होना चाहिए।पहली बार 701-800 के समूह में पहुंचा केंद्रीय विश्वविद्यालयकेंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति सत प्रकाश बंसल ने अपने संबोधन में संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य 'स्थानीय से वैश्विक' स्तर तक अपनी पहचान बनाना है। इस दिशा में संस्थान ने शैक्षणिक और शोध के क्षेत्र में प्रगति की है। कुलपति के अनुसार, विश्वविद्यालय पहली बार टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 701-800 के समूह में शामिल हुआ है। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में दक्षिण एशिया के विश्वविद्यालयों में इसे 239वां स्थान मिला है।उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का एच-इंडेक्स 22 से बढ़कर 86 हो गया है।
वहीं, संस्थान के नाम दर्ज पेटेंट की संख्या एक से बढ़कर 70 हो गई है। एच-इंडेक्स किसी शोधकर्ता या संस्थान के शोध कार्यों और उन पर मिले उद्धरणों के आधार पर शोध के प्रभाव का आकलन करने का एक तरीका है। पेटेंट की संख्या में वृद्धि को विश्वविद्यालय में शोध और नए आविष्कारों की दिशा में हुई प्रगति के रूप में प्रस्तुत किया गया।रिपोर्ट- यूके शर्मा