रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की 'रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड' की कमाई में 20वें दिन 37.8% की जबरदस्‍त उछाल दर्ज की गई है। रिलीज के बाद मंगलवार को पहली बार मेकर्स ने 'ट्यूजडे ऑफर' चलाया था, इसमें टिकट की कीमतें ₹99 रुपये तक रखी गईं, और इसका भरपूर फायदा मिला है। नितेश तिवारी के डायरेक्‍शन में बनी यह महाकाव्‍य फिल्‍म 20 दिनों में जहां देश में ₹1,162 करोड़ से अध‍िक का ग्रॉस कलेक्‍शन कर चुकी है, वहीं वर्ल्‍डवाइड कमाई भी ₹1,735 करोड़ के पार पहुंच गई है।

इस बीच एक दिलचस्‍प बात यह हुई कि 'राजा जनक' के नेपाल में 'रामायण' ने कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया है।नमित मल्‍होत्रा और यश के प्रोडक्‍शन में बनी 'रामायण' की कमाई में तीसरे वीकेंड के बाद व्‍यावहारिक कमी नजर आ रही है। तीसरे सोमवार को भी इसने अच्छी रफ्तार बनाए रखी। जबकि अब मंगलवार को कमाई में उछाल के साथ यह अब देश में ₹1000 करोड़ के नेट कलेक्‍शन के और करीब आ गई है।

हालांकि, दो दिन बाद शुक्रवार, 27 नवंबर को इमरान हाशमी और ज‍िन‍िल‍िया की 'गनमास्‍टर G9' भी आ रही है, जो सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स में 'रामायण' को जरूर झटका देगी। ये भी पढ़ें - 'रामायण' के मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज'रामायण' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 20वां दिनSacnilk के मुताबिक, 20वें दिन 'रामायण' ने देश में 15817 शोज से ₹17.50 करोड़ की नेट कमाई की है, जो एक दिन पहले सोमवार को ₹12.70 करोड़ थी।

मंगलवार को सबसे अध‍िक ₹14.25 करोड़ की कमाई हिंदी वर्जन से हुई है। इसके बाद मलयालम से ₹1.25 करोड़, कन्नड़ से ₹90 लाख, तमिल से ₹70 लाख और तेलुगू से ₹40 लाख की कमाई हुई है। इसी के साथ भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 'रामायण' का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,162.15 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹972.95 करोड़ हो गया है। पहला हफ्ता - ₹564.60 करोड़ दूसरा हफ्ता - ₹299.15 करोड़ 16वां दिन, शुक्रवार - ₹15.75 करोड़ 17वां दिन, शनिवार - ₹27.65 करोड़ 18वां दिन, रविवार - ₹35.60 करोड़ 19वां दिन, सोमवार - ₹12.70 करोड़ 20वां दिन, मंगलवार - ₹17.50 करोड़'रामायण' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शनविदेशों में 'रामायण' की कमाई की रफ्तार को नॉर्थ अमेरिका ने नुकसान पहुंचाया है।

वीकेंड के बाद वहां कुल 800 थ‍िएटर्स से फिल्‍म को हटा दिया गया है। बहरहाल, फिर भी ओवरसीज मार्केट से 20वें दिन ₹5.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है। जबकि अब तक विदेशों में हुई कुल कमाई का आंकड़ा ₹573.00 करोड़ तक पहुंचा है। इस तरह 'रामायण: पार्ट 1' ने देश और दुनिया मिलाकर वर्ल्‍डवाइड ₹1,735.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

| ये भी पढ़ें- Ramayana को अमेरिका में बड़ा झटका, 800 सिनेमाघरों में हटाई गई भगवान राम पर बनी महाकाव्‍य फिल्‍म'पुष्‍पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ने से बस ₹7 करोड़ दूर'रामायण' अब 21वें दिन एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। यह अल्‍लू अर्जुन की 'पुष्‍पा 2' की लाइफटाइम कमाई (₹1,742 करोड़) को पछाड़ने से सिर्फ ₹7 करोड़ दूर है।

बुधवार की कमाई जुड़ते ही 'रामायण' दुनियाभर में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली चौथी भारतीय फिल्‍म बन जाएगी। इसके बाद इसके सामने 'बाहुबली 2' का ₹1,788 करोड़ का रिकॉर्ड होगा।वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप-5 फिल्‍में दंगल - ₹2,070 करोड़ धुरंधर 2 - ₹1,813 करोड़ बाहुबली 2 - ₹1,788 करोड़ पुष्‍पा 2 - ₹1,742 करोड़ रामायणम् पार्ट 1 - ₹1,735.15 करोड़ (20 दिन)'रामायण' ने नेपाल में बनाया सबसे अध‍िक कमाई का रिकॉर्डइस बीच, नेपाल के दर्शकों के बीच 'रामायण' ने सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍म का रिकॉर्ड बना लिया है।

यह पड़ोसी रामायण महाकाव्‍य से सीधे तौर पर जुड़ा है। नेपाल के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों में से एक जनकपुर को पारंपरिक रूप से माता सीता का मायका माना जाता है। राम और सीता का विवाह भी इसी क्षेत्र में हुआ था। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने तीसरे वीकेंड तक ही नेपाल में NPR 26.90 करोड़ (₹16.81 करोड़) की कमाई कर ली थी।

इसने अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' को पीछे छोड़ दिया है, जिसके नाम पहले NPR 26.46 करोड़ का रिकॉर्ड था।नेपाल में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍में रामायण - NPR 26.90 करोड़ पुष्‍पा 2 - NPR 26.46 करोड़ बाहुबली 2 - NPR 23.00 करोड़ KGF 2 - NPR 19.80 करोड़ RRR - NPR 17.12 करोड़