तमिलनाडु में थिरुपरनकुंद्रम दीप मामले में सियासत तेज हो गई है। सीएम <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/vijay data-vars-anchor-text=विजय data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विजय के खिलाफ विरोधी पार्टियों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को भाजपा के पूर्व नेता के अन्नामलाई ने तमिलनाडु की टीवीके सरकार पर थिरुपरनकुंद्रम 'दीपथून' विवाद में मनमानी करने और कोर्ट के फैसलों की खुली अवहेलना करने का गंभीर आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने कोर्ट के आदेशों को लागू करने के बजाय अपने तरीके से काम किया है, जिसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं। दूसरी ओर मदुरै में पुलिस ने कई हिंदू संगठनों के सदस्यों को मंदिर के पास इकट्ठा होने से रोका और भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन को एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया, जब वे त्योहार के लिए थिरुपरनकुंद्रम जा रही थीं।
हिरासत में लिए जाने के बाद सुंदरराजन टीवीके सरकार पर जोरदार हमला बोला और एंटी हिंदू करार दिया।अन्नामलाई ने क्या कहा?अन्नामलाई ने सोशल मीडिया एक्स पर एक लंबी पोस्ट में लिखा कि एक मुख्यमंत्री कानून के दायरे में रहकर शासन करने के लिए संवैधानिक रूप से बाध्य होता है। उन्होंने कहा कि न्याय तभी संभव है जब सरकारें अपनी निजी पसंद और नापसंद को अलग रखकर कोर्ट के आदेशों को ईमानदारी से लागू करें।उन्होंने लिखा कि कोर्ट लोकतंत्र के बड़े स्तंभ हैं।
न्याय तभी हो सकता है जब कोई सरकार अपनी पसंद-नापसंद को अपनी प्रतिक्रिया तय करने न दे और कोर्ट के फैसलों को पूरी ईमानदारी से लागू करे। TVK सरकार पर आरोप लगाते हुए अन्नामलाई ने कहा कि उसने थिरुपरनकुंद्रम दीपाथून मामले में मनमाने ढंग से काम किया है और कोर्ट के फैसलों को गलत माना है। उन्होंने कहा कि एक आम नागरिक के रूप में मैं साफ देख सकता हूं कि इसके नतीजे कितने खतरनाक होंगे।इस दौरान अन्नामलाई ने यह भी दावा किया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के आस-पास के लोग उन्हें गुमराह कर रहे हैं और उनके चारों ओर भ्रम की दीवार खड़ी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर वह इस दीवार को नहीं तोड़ते, तो उन्हें ही नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि सरकार ने संवैधानिक शासन का वादा करने के बावजूद एक बड़ी और ऐतिहासिक गलती की है। उन्होंने सवाल उठाया कि यह गलती राजनीति, अज्ञानता या गठबंधन सहयोगियों के दबाव में की गई। अन्नामलाई ने लिखा कि चाहे वजह कुछ भी हो ( राजनीति, नासमझी या कोएलिशन पार्टनर्स का दबाव ) TVK सरकार, जिसने संविधान के अनुसार राज करने का वादा किया था, ने आज ऐसी गलती की है जिसे कभी ठीक नहीं किया जा सकता।तमिलिसाई सुंदरराजन का बयानवहीं, मदुरै एयरपोर्ट पर जब पुलिस ने तमिलिसाई सुंदरराजन को रोका तो उन्होंने TVK सरकार पर हिंदू समुदाय के खिलाफ होने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भक्तों को सांप्रदायिक लोगों के रूप में दिखाने पर तुली हुई है। सुंदरराजन ने कहा कि कलेक्टर आने में देर कर रहे थे। वे दीप जलाने से मना करना चाहते थे, लेकिन जज इस बात पर बहुत जोर दे रहे थे कि कलेक्टर आएं और शामिल हों। खास अंतरिम इंतजाम के बाद भी कौन उसे रोकना चाहता था? सरकार हिंदुओं के खिलाफ है।
वे संविधान के खिलाफ हैं। वे हिंदू भक्तों को सांप्रदायिक लोगों के रूप में दिखा रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि हम सौहार्दपूर्ण सोच के साथ आ रहे हैं, सांप्रदायिक सोच के साथ नहीं। इसलिए हिंदुओं को लगातार ऐसे दिखाना कि सांप्रदायिक मुद्दे होंगे, सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना है। हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं और चाहते थे कि जब दीप जलाया जाए तो हम चुपचाप भगवान से प्रार्थना करें।
हम इसके लिए प्रार्थना करना चाहते हैं और यह होना चाहिए।क्या है पूरा मामला?बता दें कि यह विवाद नवंबर 2025 में शुरू हुआ था, जब स्थानीय अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था की चिंताओं और सिकंदर बधुशा दरगाह से जगह की निकटता का हवाला देते हुए थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति नहीं दी।
दिसंबर 2025 में मद्रास हाई कोर्ट के एकल जज ने मंदिर के अधिकारियों को दीपाथून पर दीप जलाने का निर्देश दिया। जज ने यह देखते हुए आदेश दिया कि खंभा दरगाह से 50 मीटर से अधिक दूर था।6 जनवरी 2026 को हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस निर्देश को बरकरार रखा। साथ ही मंदिर प्रशासन को साइट के हेरिटेज स्टेटस को देखते हुए पुलिस और आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के साथ रस्म को समन्वय करने की जरूरत बताई।
इसके बाद तमिलनाडु सरकार ने हाई कोर्ट के फैसलों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2026 में राज्य की अर्जी पर नोटिस जारी किया था। 20 नवंबर 2026 को जस्टिस अरविंद कुमार की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने 24 नवंबर को पूरी तरह सशर्त और एक बार दीप जलाने की अनुमति दी। इसके बावजूद उस जगह पर दीप नहीं जला जहां सुप्रीम कोर्ट ने कहा था।
अब इसी को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है।