लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन के भीतर सीटों की दावेदारी शुरू हो गई है। अब वाम दलों ने भी गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। सीपीआई, सीपीएम और सीपीआई (एमएल) लिबरेशन तीनों दल इस बार विधानसभा चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी चाहते हैं।इसी सिलसिले में सीपीआई (एमएल) लिबरेशन की ओर से समाजवादी पार्टी को सीटों को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है।

वाम दलों की नजर खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश की कुछ विधानसभा सीटों पर है।तीनों वाम दल मिलकर बनाएंगे चुनावी रणनीतिवाम दलों की इस पहल के पीछे साझा चुनावी रणनीति तैयार करने की कोशिश है। सूत्रों के मुताबिक, 18 नवंबर को तीनों दलों के महासचिवों की बैठक हुई थी। इसमें उत्तर प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और राज्य में वाम दलों की इकाइयों की चुनाव में हिस्सेदारी की इच्छा पर चर्चा हुई।बैठक में इस बार विधानसभा चुनाव में सक्रिय रूप से उतरने पर सहमति बनी थी।

इसके बाद तीनों दलों ने INDIA गठबंधन के भीतर अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी और सीटों की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं।दीपंकर भट्टाचार्य की अखिलेश यादव से हो चुकी है मुलाकातइसी क्रम में सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने वाम दलों से अपना प्रस्ताव भेजने के लिए कहा था।इसके बाद सीपीआई (एमएल) लिबरेशन की ओर से सपा को सीटों से संबंधित प्रस्ताव भेज दिया गया है।

अब इस प्रस्ताव पर समाजवादी पार्टी के नेतृत्व के रुख का इंतजार है।पूर्वांचल की सीटों पर वाम दलों की खास नजरवाम दलों की नजर पूर्वी उत्तर प्रदेश की कुछ विधानसभा सीटों पर है। खासतौर पर सीपीआई (एमएल) लिबरेशन पूर्वांचल में अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक मौजूदगी के आधार पर सीटों की दावेदारी कर रही है।पार्टी का मानना है कि कुछ क्षेत्रों में किसान, मजदूर और वंचित तबकों के बीच उसकी सक्रियता चुनाव में राजनीतिक लाभ दिला सकती है।

वहीं, सीपीआई और सीपीएम भी अपनी राज्य इकाइयों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं।कभी यूपी विधानसभा में मजबूत थी वाम दलों की मौजूदगीउत्तर प्रदेश की राजनीति में वाम दलों का प्रभाव कभी काफी मजबूत हुआ करता था। वर्ष 1974 के विधानसभा चुनाव में सीपीआई ने 16 और सीपीएम ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।

दोनों दलों के लिए यह उत्तर प्रदेश में अब तक का सबसे अच्छा विधानसभा चुनाव प्रदर्शन रहा।इसके बाद वर्ष 1996 के विधानसभा चुनाव में सीपीएम को चार सीटों पर जीत मिली थी, जबकि सीपीआई सिर्फ एक सीट जीत सकी थी। सीपीएम का आखिरी विधायक वर्ष 2002 में और सीपीआई का आखिरी विधायक वर्ष 1996 में चुना गया था।अब एक बार फिर तीनों वाम दल INDIA गठबंधन के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की तैयारी में हैं।

सीटों को लेकर भेजे गए प्रस्ताव पर सपा नेतृत्व का फैसला आगे की रणनीति तय करने में अहम होगा।