बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिसंबर में वापस स्वदेश लौटने का ऐलान किया था। वर्तमान में भारत में निर्वासित जीवन जी रही हसीना को लेकर बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार ऐक्शन लेने के लिए तैयार बैठी है। लेकिन इसके बाद भी हसीना और उनके समर्थक वापस लौटने की तैयारी कर रहे हैं। इसी क्रम में अब इस बात के भी संकेत सामने आए हैं कि शेख हसीना किस रास्ते से वापस लौटेंगी।
हसीना के समर्थकों ने सबसे ज्यादा ध्यान फिलहाल पेत्रापोल बॉर्डर प्वाइंट पर दिया है। यह उत्तर 24 परगना का इलाका है। यहां से दूसरी तरफ बांग्लादेश का बेनापोल है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेख हसीना की संभावित वापसी को लेकर उनके समर्थकों ने तैयारी भी शुरू कर दी हैं। आवामी लीग भारत और बांग्लादेश बॉर्डर के पेत्रापोल के अलावा कई और एंट्री प्लाइंट्स का जायजा ले रही है।
इन सब बातों के बीच स्थानीय भाजपा विधायक ने भी इस बात का संकेत दिया है कि शेख हसीना पेत्रापोल के रास्ते ही बांग्लादेश जा सकती हैं। हालांकि, अभी किस तारीख को वह जाएंगी इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।भाजपा विधायक ने दिया संकेत, पेत्रापोल बॉर्डर से ही बांग्लादेश जाएंगी शेख हसीनापश्चिम बंगाल से भाजपा विधायक स्वपन मजूमदार ने संकेत दिया कि शेख हसीना की संभावित बांग्लादेश वापसी पेत्रापोल बॉर्डर से हो सकती है।
उन्होंने कहा, आप देखिए, शेख हसीना पेत्रापोल बॉर्डर के जरिए बांग्लादेश में दाखिल हो सकती हैं। वह दिन अब दूर नहीं है, जब ऐसा होगा। बांग्लादेश में कुछ लोगों ने गैर-कानूनी तरीके से सरकार बना ली है। पूर्ववर्ती यूनुस सरकार ने विदेशी ताकतों के साथ हाथ मिलाकर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरका को उखाड़ फेंका था।
दुनियाभर की मजबूत सरकारें शेख हसीन के साथ खड़ी हुई हैं।शुभेंदु अधिकारी सरकार के मंत्री की आवामी लीग समर्थकों से अपीलस्वप्न मजूमदार के अलावा शुभेंदु अधिकारी सरकार में मंत्री अशोक कीर्तानिया ने भी शेख हसीना का समर्थन किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि आवामी लीग की नेता ने बांग्लादेश की जनता का काफी हद तक बचाव किया है।
अब वह बांग्लादेश जाना चाहती हैं, वहां लोगों को उनकी जरूरत है। इतना ही नहीं अशोक ने बांग्लादेश में अलोकतांत्रिक तरीक से शेख हसीना की सरकार को हटाए जाने का भी विरोध किया और लोगों से इसके खिलाफ आंदोलन करने की अपील की।उन्होंने जोर देकर कहा, मैं आवामी लीग के समर्थकों ने, नेताओं से, महिला नेताओं से अपील करता हूं कि जिस दिन शेख हसीना बांग्लादेश लौटने वाली हों उस दिन बांग्लादेश पहुंचिए।
आपका वहां होना शेख हसीना को राज्य में लोकतंत्र स्थापित करने में मदद करेगा। मैं सभी से अपील करता हूं कि बांग्लादेश आइए।बता दें, बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री दो साल से अधिक वक्त से भारत में निर्वासित जीवन व्यतीत कर रही हैं। इस दौरान वह लगातार बांग्लादेश लौटने की बात करती रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा था कि कुछ भी हो जाए, वह अपने देश लौटेंगीं।
इस पर तारिक रहमान सरकार की तरफ से साफ कहा गया था कि अगर हसीना बांग्लादेश लौटती हैं, तो उनके खिलाफ चल रहे मामलों को तेजी के साथ पूरा किया जाएगा और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि शेख हसीना के ऊपर नरसंहार के मामले भी चल रहे हैं। ऐसे में अगर बांग्लादेशी न्यायपालिका के हिसाब से उन्हें रखा गया, तो शेख हसीना को मौत की सजा दी जाएगी।