Bihar News LIVE: गोपाल मंडल ने फिर दिया विवादित बयान Bihar News LIVE: पूर्व विधायक गोपाल मंडल का एक और विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अपने जदयू में जाने की संभावनाओं से भी इनकार किया।
कहा कि जब 6 साल के लिए निकाल दिया गया तो क्यों जाएंगे। उन्होंने अपने बयान में विधायक अनंत सिंह और आनंद मोहन को फाइटर नेता भी बताया। उनके इस बयान पर एनडीए के कई नेताओं ने विरोध जताया है।. Bihar News LIVE: पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधनBihar News LIVE: समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे पूर्व सांसद, शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता सेनानी अजीत कुमार मेहता का निधन हो गया।
उन्होंने शनिवार की अहले सुबह करीब तीन बजे दिल्ली के नोएडा स्थित अपनी बेटी के आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से समस्तीपुर सहित राजनीतिक और शैक्षणिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया जाएगा।. Bihar News LIVE: अशोक चौधरी के इस्तीफे पर सीनेट की बैठकBihar News LIVE: मंत्री अशोक चौधरी ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद से इस्तीफा दे दिया है।
उनके इस्तीफे पर पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय सीनेट की आज बैठक होने वाली है। इसी साल 17 फरवरी को पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटी के एएन कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस विभाग में योगदान दिया था। विवाद के बाद उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा। . Bihar News LIVE: जेठानी ने लोहे के रॉड से फोड़ा सिर Bihar News LIVE: कटिहार के सालमारी थाना क्षेत्र के बालूगंज हुरा हाजरा में बकरी के मक्का की फसल खाने के विवाद में जेठानी पर देवरानी की लोहे की रॉड से पिटाई कर सिर फोड़ने का आरोप लगा है।
घायल अरजान खातून के पति मेराज आलम के अनुसार, उनकी पत्नी बकरी लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान जेठानी साहेला खातून ने बकरी द्वारा मक्का की फसल खाने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि साहेला ने अपने बच्चों के साथ मिलकर अरजान की पिटाई कर दी।. Bihar News LIVE: कोहरे में पुलिस की जीप पलटी, चार घायलBihar News LIVE: मुंगेर में कोहरे के कारण पुलिस की गाड़ी पलट गई।
हादसे में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। . Bihar News LIVE: गलती का अहसास हो गयाBihar News LIVE: मंत्री अशोक चौधरी ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद से इस्तीफा दे दिया है। इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि है कि लगता है कि उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया है।.
Bihar News LIVE: चरस की तस्करी में एक को 15 वर्ष की सजाBihar News LIVE: बगहा में एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश नलिन कुमार पांडेय ने चरस के साथ पकड़े गए एक तस्कर को 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वहीं एक लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है। जूर्माना की राशि अदा नहीं करने पर तस्कर को 1 वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी।
सजायाफ्ता रामनगर थाना क्षेत्र के बरजवा निवासी मो. सगीर है। एनडीपीएस एक्ट के विशेष लोक अभियोजक संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि घटना 12 मार्च 2024 की है।. Bihar News LIVE: अररिया में सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद बवालBihar News LIVE: अररिया में सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत के बाद सड़क पर भारी बवाल हुआ।जिस कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत हुई उसे आक्रोशित लोगों ने आग के हवाले कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया। घटना बीती रात की है। . Bihar News LIVE: कोहरे से 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक 20 ट्रेनें कैंसिल, 26 के फेरे कम होंगेBihar News LIVE: सर्दी का मौसम अपना प्रभाव दिखा रहा है। सर्दी और कोहरे में इजाफा हो रहा है। इस बीच कोहरे के कारण एक दिसंबर से 28 फरवरी तक 20 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 26 के फेरे घटेंगे।
पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे), हाजीपुर ने रेल परिचालन सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए यह बदलाव किए हैं। इससे बिहार आने और बिहार से जाने वाले यात्रियों पर प्रभाव पड़ने वाला है क्योंकि कैंसिल की गई ट्रेनों में कई गाड़ियां बिहार आती-जाती हैं। यात्रियों से हेल्पलाइन नंबर लेकर यात्रा पर निकलने की अपील की गयी है।