इंदौर: हवन-पूजन और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए ठगने वाले पति-पत्नी के मामले में अब नए खुलासे हो रहे हैं। पहले करीब 10 करोड़ रुपए की ठगी की बात सामने आई थी लेकिन जैसे-जैसे लोगों को इस मामले की जानकारी मिल रही है पीड़ितों की संख्या और ठगी की रकम दोनों बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 65 लोग पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंच चुके हैं।

पुलिस के मुताबिक ठगी का आंकड़ा बढ़कर करीब 12 से 15 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।क्राइम ब्रांच ने इस मामले में नितिन जोशी और उसकी पत्नी परागिता जोशी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी फिलहाल 5 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर ठगी की रकम, बैंक खातों और संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।पूजा-पाठ करने वालों को बनाते थे निशानापुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पति-पत्नी पहले लोगों से धार्मिक आयोजनों और हवन-पूजन के जरिए मेलजोल बढ़ाते थे।

पीड़ितों में ज्यादातर ऐसे लोग हैं जो पूजा-पाठ और कर्मकांड करते हैं। ये लोग आरोपियों के घर जाकर हवन और अनुष्ठान भी करते थे। इस दौरान आरोपी उन्हें कुछ रुपए दान के रूप में देते थे जिससे उनका भरोसा जीत लेते थे।बाद में इसी भरोसे का फायदा उठाकर उन्हें शेयर मार्केट और विदेशी कंपनियों में निवेश करने का ऑफर दिया जाता था।

आरोपी निवेश करने पर हर महीने 5 से 10 प्रतिशत तक मुनाफा मिलेगा। अलग-अलग रकम के हिसाब से निवेश के प्लान भी तैयार किए गए थे। 10 लाख रुपए तक निवेश करने पर 5 प्रतिशत गारंटी रिटर्न देने का भरोसा दिलाया जाता था।1.38 करोड़ रुपए देने वाला आईटी कारोबारी भी आया सामनेइस मामले में अब एक आईटी कंपनी संचालक की शिकायत भी सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक कारोबारी ने आरोपियों को करीब 1 करोड़ 38 लाख रुपए दिए थे। इसके अलावा पहले दो शिकायतकर्ताओं ने भी लाखों रुपए निवेश के नाम पर देने की बात कही थी।जांच में सामने आया था कि एक महिला से मार्च 2022 से सितंबर 2023 के बीच करीब 88 लाख रुपए नगद और ऑनलाइन माध्यम से लिए गए। वहीं दूसरे फरियादी से मार्च 2025 से दिसंबर 2025 के बीच करीब 75 लाख रुपए नगद, ऑनलाइन और क्रेडिट कार्ड के जरिए प्राप्त किए गए थे।25 बैंक खातों में नहीं मिला ज्यादा पैसाएडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक आरोपियों के कुल 25 बैंक खातों की जानकारी मिली है।

जब इन खातों की जांच की गई तो ज्यादातर में बहुत कम रकम मिली। कुछ खातों में माइनस बैलेंस था जबकि कुछ में 500, 1000 या 2000 रुपए ही मिले। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि लोगों से ठगी गई रकम आखिर कहां गई। आरोपियों ने इस पैसे से कोई मकान, जमीन या दूसरी संपत्ति खरीदी है या कहीं निवेश किया है इसकी भी जांच की जा रही है।कौन हैं विनोद अग्रवाल जिनका नाम अंबानी-अडानी जैसे उद्योगपतियों की फेहरिस्त में शामिल हुआ, देश के टॉप 100 दानदाताओं में 60वां स्थानसंपत्ति मिली तो राजसात करने की कार्रवाईएडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपियों से 5 दिन की पुलिस रिमांड पर पूछताछ की जा रही है।

जांच के दौरान ठगी की रकम से खरीदी गई संपत्ति का पता चलता है तो उसे राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी।