उदयपुर: उदयपुर जिले के गोगुंदा के मजावड़ी गांव में घर का संपत्ति विवाद सुलझाने समाज के पंचों के पास पहुंचे एक बुजुर्ग और उनके परिवार को कथित तौर पर ऐसा फरमान सुना दिया गया कि उनकी सामाजिक जिंदगी ही मुश्किल हो गई। पांच लाख रुपए का दंड, समाज से बहिष्कार और परिवार से दूरी बनाने का दबाव... पंचों के इन मनमाने फैसलों से आहत परिवार ने आखिरकार न्यायालय की शरण ली।

कोर्ट के आदेश पर समाज के अध्यक्ष सहित छह लोगों के खिलाफ गोगुंदा थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।परिवार ने लगाया मनमानी और ब्लैकमेलिंग का आरोपसोमवार को समाज से बहिष्कृत परिवार ने प्रेस वार्ता कर पंचों पर मनमानी और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए। परिवार का कहना है कि पंचों ने उन्हें समाज ही नहीं, परिवार और रिश्तेदारों से भी अलग-थलग कर दिया है।

परिवार के मुखिया मीठालाल प्रजापत ने आरोप लगाया कि पंचों ने साफ कह दिया कि जब तक पांच लाख रुपए नहीं दोगे, तब तक समाज से बाहर रहोगे। गांव के लोगों के साथ बहन-बेटियों को भी तुमसे कोई रिश्ता नहीं रखने देंगे। परिवार के अनुसार, इस फैसले के बाद वे मानसिक रूप से टूट चुके हैं। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है और स्थिति यह है कि रात में ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं।परिवार के मुखिया का छलका दर्दपरिवार के मुखिया मीठालाल प्रजापत ने आरोप लगाया कि पंचों ने साफ कह दिया कि जब तक पांच लाख रुपए नहीं दोगे, तब तक समाज से बाहर रहोगे।

गांव के लोगों के साथ बहन-बेटियों को भी तुमसे कोई रिश्ता नहीं रखने देंगे। परिवार के अनुसार, इस फैसले के बाद वे मानसिक रूप से टूट चुके हैं। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है और स्थिति यह है कि रात में ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं।अहमदाबाद में रहते हैं, 20 घंटे पहले दी सूचनापीड़ित मीठालाल प्रजापत ने प्रेस वार्ता में बताया कि वे अहमदाबाद में रहते हैं।

समाज की पंचायत की बैठक से महज 20 घंटे पहले उन्हें सूचना दी गई थी। उन्होंने पंचों से अपना पक्ष रखने और कुछ समय देने की गुहार भी लगाई, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। आरोप है कि पंचों ने बिना उनका पक्ष सुने ही अदालत की तरह फैसला सुना दिया और परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया।परिवार ने आरोप लगाया कि समाज के कुछ लोगों ने समाज के नाम पर ब्लैकमेलिंग को ही अपना धंधा बना लिया है।

पहले समाज के किसी व्यक्ति को रुपए वसूलने के लिए धमकाया जाता है और राशि नहीं देने पर उसका बहिष्कार कर दिया जाता है। रुपए दे देने पर उसे फिर से समाज में शामिल कर लिया जाता है। परिवार ने पंचों की इस कथित कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए न्याय की मांग की है।संपत्ति विवाद सुलझाने बुलाई थी बैठकमीठालाल प्रजापत ने कोर्ट में पेश परिवाद में बताया कि वह मजावड़ी के मूल निवासी और वरिष्ठ नागरिक हैं।

पारिवारिक संपत्ति को लेकर उसके और भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर 4 अक्टूबर को समाज की बैठक बुलाई गई। आरोप है कि इस बैठक में पंचों ने परिवार के संपत्ति विवाद का राजीनामा कराने के साथ ही अन्य पारिवारिक विवादों में भी समझौता कराया। परिवादी का आरोप है कि समाज के कुछ लोगों ने आपसी सहमति के बजाय दबावपूर्वक फैसले करवाए।परिवाद के अनुसार, समाज के अध्यक्ष हीरालाल समेत छह लोगों ने मिलकर परिवादी और उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत करने का निर्णय लिया।

आरोप है कि परिवार को सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने से रोकने, सामाजिक संबंध नहीं रखने और समाज में आने-जाने पर पाबंदी लगाने जैसी बातें कही गईं। इतना ही नहीं, पांच लाख रुपए का दंड लगाने और राशि जमा नहीं कराने पर सामाजिक बहिष्कार जारी रखने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। परिवादी ने आरोप लगाया कि समाज की बैठक के फैसलों को रजिस्टर में दर्ज कराकर अन्य सदस्यों के हस्ताक्षर भी करवाए गए।

पूर्व में दिए गए रुपयों का हिसाब भी रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया। परिवादी ने इसे समाज के नाम पर अवैध वसूली और परिवार को परेशान करने की साजिश बताया है। साथ ही 4 अक्टूबर को हुई बैठक की जानकारी देने और अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर नहीं देने का आरोप लगाया है।इन छह लोगों के खिलाफ परिवादपरिवाद में प्रजापत समाज चौखला गोगुंदा के अध्यक्ष हीरालाल पुत्र खीमा जी, घमालाल पुत्र अंबालाल, प्रभुलाल पुत्र केशूलाल, रामलाल पुत्र स्व.

नवलाजी, रूपलाल पुत्र स्व. नवलाजी और तुलसीराम पुत्र रामलालजी को आरोपी बनाया गया है। गोगुंदा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 308, 61(1), 111, 189(1) और 356 में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।