नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपनी दो दिवसीय भारत की यात्रा समाप्त कर काठमांडू लौट चुके हैं। उनकी यात्रा समाप्त करने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस दौरे से संबंधित कई अहम जानकारी दी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने अभी-अभी भारत की राजकीय यात्रा पूरी की है।नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22 अगस्त की दोपहर भारत पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया।

कल शाम विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने उनसे मुलाकात की। भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ की ओर से भारत-नेपाल बिजनेस राउंडटेबल का आयोजन भी हुआ, जिसमें नेपाल के वित्त मंत्री और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद मौजूद रहे।राष्ट्रपति भवन में स्वागत तो हैदराबाद हाउस में वार्ताआज सुबह राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया।

इसके बाद हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आधिकारिक वार्ता हुई, जिसमें वन-टू-वन बैठक भी शामिल रही। कई द्विपक्षीय दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे की योजना के लिए भारत के पीएम गति शक्ति प्लेटफॉर्म की जानकारी भी दी गई।नेपाली पीएम के सम्मान में भोज का आयोजनप्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री के सम्मान में दोपहर का भोज आयोजित किया।

इसके बाद नेपाल के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच बहुत सार्थक बातचीत हुई। इस यात्रा के दौरान जिन पहलों की घोषणा की गई है, उनसे भारत और नेपाल के लोगों को ठोस लाभ मिलेगा। इससे सीमा के दोनों ओर रहने वाली बड़ी आबादी को सीधा फायदा होगा।कई अहम समझौते और ऐलान विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत की ओर से नेपाल को दी जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी वित्तीय सहायता भी शामिल है।

साथ ही, दोनों देशों के बीच अपनी तरह का पहला ‘विजन डॉक्यूमेंट’ तैयार हुआ है, जो प्रधानमंत्री के शब्दों में आने वाले कई वर्षों के लिए एक ब्लूप्रिंट (रूपरेखा) का काम करेगा। दोनों नेताओं ने विकसित भारत और समुन्नत नेपाल के लिए एक 'संयुक्त दृष्टिकोण' अपनाया। यह संयुक्त दृष्टिकोण भारत और नेपाल के बीच एक महत्वाकांक्षी और भविष्योन्मुखी साझेदारी के लिए एक रोडमैप प्रदान करता है।

इसमें द्विपक्षीय सहयोग के उन क्षेत्रों को और मजबूत करने की पहल शामिल है जो पारंपरिक रूप से मजबूत रहे हैं , जैसे आर्थिक और विकास साझेदारी, कनेक्टिविटी, ऊर्जा और जल संसाधन, तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क। इसके साथ ही, इसमें जलवायु लचीलापन, आपदा न्यूनीकरण और प्रबंधन, खेल, स्टार्टअप, डिजिटल सेवाएं, अंतरिक्ष और नवाचार जैसे नए क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने की बात कही गई है।B345 रूट को दोतरफा बनाने पर जोरदोनों नेताओं ने नागरिक उड्डयन से जुड़े उन विषयों पर चल रही चर्चाओं का संज्ञान लिया, जिनका उद्देश्य कनेक्टिविटी बढ़ाना और द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करना है।

दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि काठमांडू-भैरहवा-लखनऊ के मौजूदा एकतरफा B345 रूट को दोतरफा बनाया जाएगा। इस संबंध में तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने और दोनों पक्षों की ओर से नागरिक उड्डयन से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर चर्चा करने के लिए तकनीकी परामर्श किए जाएंगे।नेपाल के ट्रांसिट ट्रेड के लिए मददप्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के ट्रांसिट ट्रेड के लिए दीनदयाल बंदरगाह (कांडला, गुजरात) के माध्यम से कनेक्टिविटी का एक नया मार्ग उपलब्ध कराने की घोषणा की।

इसके अलावा, आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार हो जाने पर पारादीप बंदरगाह (ओडिशा) तक भी पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों नेताओं ने नई रेलवे लाइनों, पुलों, एकीकृत चेक पोस्ट और पेट्रोलियम पाइपलाइनों की स्थापना के माध्यम से सीमा-पार कनेक्टिविटी में सुधार करने और सीमावर्ती बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया।दोनो पीएम ने 'सरयू-कमला एक्सप्रेस' रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई दोनों प्रधानमंत्रियों ने अयोध्या और जनकपुर के बीच पहली 'सरयू-कमला एक्सप्रेस' रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई।

यह रेल सेवा न केवल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, बल्कि रामायण सर्किट के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। वहीं, भारत तथा नेपाल के बीच सभ्यतागत संबंधों को मजबूत करेगी। दोनों नेता बौद्ध और शिव-शक्ति धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने के लिए इसी तरह के अन्य संपर्कों की संभावना तलाशने पर सहमत हुए।

दोनों नेताओं ने प्रस्तावित रक्सौल-काठमांडू विद्युतीकृत ब्रॉड-गेज रेलवे लाइन के लिए 'फील्ड लोकेशन सर्वे' पूरा होने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष नेपाल में 'ईस्ट-वेस्ट रेलवे' (पूर्व-पश्चिम रेलवे) के विकास में मिलकर काम करेंगे।दोनों पीएम ने बनवसा में नए एकीकृत चौकी की आधारशिला रखीदोनों नेताओं ने बनबसा में एक नए ICP (एकीकृत जांच चौकी) की आधारशिला (वर्चुअल माध्यम से) रखी।

इसके अलावा, उन्होंने भैरहवा, सुनौली और दोधारा-चांदनी में बन रहे ICP के निर्माण कार्य में हुई प्रगति का स्वागत किया। भारत और नेपाल के बीच पहले से ही तीन ICP काम कर रहे हैं।धारचूला और दारचूला के बीच सीमा पार पुल का उद्घाटनदोनों नेताओं ने धारचूला (भारत) और दारचूला (नेपाल) के बीच वाहनों के आवागमन के लिए एक नए सीमा-पार पुल का उद्घाटन किया।

इससे पश्चिमी नेपाल और भारत के बीच सीधी कनेक्टिविटी बेहतर होगी।दोनों नेताओं ने सीमा स्तंभों (बाउंड्री पिलर्स) के रखरखाव और मरम्मत से जुड़े संयुक्त फील्ड कार्यों में हुई प्रगति पर संतोष जताया। साथ ही, उन्होंने विदेश सचिवों को सीमा से जुड़े लंबित मुद्दों पर काम करने का निर्देश दिया।