समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और हाल ही में जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा हुए <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/azam-khan data-vars-anchor-text=आजम खान data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>आजम खान ने एक इंटरव्यू में अपनी जेल की यात्रा के बारे में विस्तार से बात की।
वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह रविवार शाम अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें...जेल में खाने पर क्या बोल गए आजम खानसमाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और हाल ही में जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा हुए आजम खान ने एक इंटरव्यू में अपनी जेल की यात्रा के बारे में विस्तार से बात की।
उन्होंने कहा कि एमकेट किए हुए अपने बच्चे के साथ जेल में सोना और उससे ये सुनना कि पापा, क्या हम लोग कभी छूट भी पाएंगे? ऐसा लगता था कि किसी ने खंजर जिगर में डालकर चीर दिया है। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/azam-khan-on-son-abdullah-azam-jail-says-mere-sath-ek-pilla-bhi-tha-mera-beta-201795351533248.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पूरी खबर>पूरी खबरचीन को झटका दे भारत पहुंचे नेपाल के पीएम बालेन शाहनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह रविवार शाम अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
मार्च में प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/narendra-modi data-vars-anchor-text=नरेंद्र मोदी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर बालेन शाह भारत आए हैं।
उनकी यह यात्रा सोमवार को समाप्त होगी और कुल मिलाकर एक दिन से कुछ अधिक समय तक चलेगी। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/national/nepalese-pm-balen-shah-arrived-in-new-delhi-on-sunday-evening-maiden-official-visit-to-india-201795343687818.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पूरी खबर>पूरी खबरशिव-पार्वती की मूर्ति शेयर कर BJP-RSS पर बरसे राहुल गांधीकांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने दोनों संगठनों पर भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं को नहीं समझने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं को जितना गहराई से समझने की कोशिश कर रहे हैं, उतना ही साफ होता जा रहा है कि BJP और RSS को इन परंपराओं की बिल्कुल समझ नहीं है। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/national/congress-rahul-gandhi-bjp-rss-accusing-no-understanding-spiritual-religious-traditions-201795348306231.html#google_vignette data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पूरी खबर>पूरी खबरमैच बचाना अभी काफी दूर की बात है, न्यूजीलैंड को सताने लगा डरन्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने स्वीकार किया कि पहले टेस्ट के चौथे दिन रविवार को वेलिंगटन में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से उनकी टीम 'बैकफुट' पर चली गई थी।
भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 720 रन बनाकर समाप्त घोषित की और इस तरह से पहली पारी में 352 रन की बढ़त बनाई। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे।न्यूजीलैंड ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने के समय अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 119 रन बनाए हैं। डेवोन कॉनवे और रविंद्र अभी क्रीज पर हैं और उनकी टीम भारत से 233 रन पीछे है।
<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/cricket/rachin-ravindra-stated-that-saving-match-is-still-a-long-way-off-after-forth-day-end-of-ind-vs-nz-first-test-match-201795338762264.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पूरी खबर>पूरी खबरक्या अनंत अंबानी ने <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/shah-rukh-khan data-vars-anchor-text=शाहरुख खान data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शाहरुख खान से कहा- चुप बैठ?बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और बिजनेस टायकून अनंत अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में अनंत अंबानी सदगुरु जग्गी वासुदेव से मिलते नजर आ रहे हैं, और इसी दौरान शाहरुख खान वहीं पर खड़े हुए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी सदगुरु से मिलने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वह उन्हें गले लगा लेते हैं और उनसे बातें कर रहे हैं। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/entertainment/bollywood/shah-rukh-khan-and-anant-ambani-video-with-jaggi-vasudev-goes-viral-on-social-media-sparks-debate-201795348337770.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पूरी खबर>पूरी खबर