बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में लिफ्ट के बहाने बाइक पर बैठे एक युवक ने किसान की पैंट की जेब से 45,500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर फरीदपुर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला बक्सरिया निवासी महावीर सिंह के अनुसार, वह 20 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे फरीदपुर से बरेली होते हुए खेती की बोवाई करने अपने गांव त्रिकुनिया जा रहे थे।
रास्ते में जेड मस्जिद के पास दो युवक बाइक लेकर खड़े थे। करीब सौ मीटर आगे बढ़ने पर दोनों युवक फिर मिले और एक ने मदद मांगते हुए कहा कि वह ड्यूटी पर जा रहा है, इसलिए उसके दूसरे साथी को छोड़ दें। दूसरा युवक हाथ में चटाई और सिर पर हेलमेट लगाए उनकी बाइक के पीछे बैठ गया। सतरापुर के पास उसने बहन से फोन पर बात करने का बहाना बनाकर बाइक रुकवाई, उतरा और पीछे से आ रही बाइक पर बैठकर चला गया।