गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक व्यापारी ने अपनी ही दुकान के अंदर ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण का ऐसा गंदा खेल खेला कि मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान रह गया। व्यापारी ने अपनी दुकान पर काम करने वाली तीन लड़कियों को निशाना बनाया। आरोप है कि उसने लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया।
यही नहीं दुकान में काम करने वाली लड़कियों का शारीरिक शोषण भी किया गया।आरोप है कि एक व्यापारी ने तीनों लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए और फिर एक-दूसरे का वीडियो दिखाकर उन्हें अपने जाल में फंसाया। व्यापारी द्वारा लड़कियों का शारीरिक शोषण किए जाने का भी आरोप है। दो लड़कियों ने पहले महिला हेल्पलाइन 1090 पर और बाद में पुलिस चौकी पर शिकायत की थी।
आरोप है कि शिकायत मिलने के बावजूद बावजूद चौकी और थाना स्तर पर प्रकरण को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाए बिना मैनेज कर दिया गया। सोशल मीडिया के जरिए मामला जब अधिकारियों तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने अब जांच शुरू कर दी है। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/akhilesh-yadav-to-open-his-promise-box-for-up-elections-26-november-sp-manifesto-may-include-big-announcements-201795620477870.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=यूपी चुनाव के लिए अखिलेश कल खोलेंगे वादों का पिटारा, सपा घोषणा पत्र में हो सकते हैं बड़े ऐलान>यूपी चुनाव के लिए अखिलेश कल खोलेंगे वादों का पिटारा, सपा घोषणा पत्र में हो सकते हैं बड़े ऐलानमिली जानकारी के अनुसार तीनों लड़कियां गोरखपुर के अलग-अलग इलाकों की रहने वाली हैं।
तीनों व्यापारी की दुकान पर काम करती थीं। आरोप है कि व्यापारी ने अलग-अलग समय पर उनके अश्लील वीडियो बनाए। इसके बाद एक लड़की को दूसरी लड़की का वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया। इसी तरह दूसरी और तीसरी लड़की को भी एक-दूसरे के वीडियो के जरिए दबाव में लिया। आरोप है कि व्यापारी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़कियों का शारीरिक शोषण भी किया।
यह शिकायत भी सामने आई है।लड़कियों ने 1090 पर शिकायत की, फिर पहुंचीं पुलिस चौकीमामला तब सामने आया जब दो लड़कियों ने पुलिस चौकी पहुंच शिकायत दर्ज कराई। लड़कियों ने चौकी पर पहुंचने से पहले महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी शिकायत की थी। आरोप है कि चौकी पुलिस ने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना नहीं दी। इसकी बजाय अपने स्तर से ही प्रकरण को निपटाने का प्रयास किया।
थाना स्तर पर भी अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत नहीं कराए जाने का आरोप लग रहा है। यह प्रकरण उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद एक अधिकारी ने जांच शुरू करा दी है। जांच में लड़कियों की 1090 पर की गई शिकायत और चौकी और थाना पुलिस की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही व्यापारी पर लगे आरोपों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर सख्त कार्रवााई की जाएगी।